फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chherat L-1 hospital closed

कोरोनाः छेरत का एल-1 अस्पताल बंद

Mon, 26 Oct 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Chherat L-1 hospital closed
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज छेरत स्थित कोविड-19 समर्पित एल-1 अस्पताल को बंद कर दिया गया है। अब वहां मरीजों की संख्या शून्य हो गई है। नए मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। संक्रमित मरीजों को अब सिर्फ एल-2 अस्पताल पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से कोरोना का कहर कुछ कम हुआ है। अब औसतन 20 से 30 मरीज प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। त्यौहारों के कारण दो-तीन दिन से नमूना भी कम लिए जा रहे हैं। नये मरीजों की संख्या में गिरावट के बाद छेरत स्थित कोविड अस्पताल को बंद कर दिया गया है, ताकि वहां ड्यूटी करने वाले चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को कुछ राहत मिले। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि अब काफी कम मरीज निकल रहे हैं। संक्रमित मरीजों को अब सिर्फ एल-2 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर एल-1 अस्पताल शुरू कर देंगे। सीएमओ ने बताया कि सर्दियों में मरीज बढ़ सकते हैं। किसी भी तरह की विपरीत स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed