फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chharra police arrested five vehicle thieves

Aligarh News: छर्रा पुलिस ने पांच वाहन चोर गिरफ्तार, वाहन-हथियार हुए बरामद

Sun, 29 Oct 2023 06:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 29 Oct 2023 06:27 PM IST
सार

अलीगढ़ में छर्रा पुलिस ने पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक छोटा हाथी व दो मोटर साइकिल बरामद हुई हैं। इनके खिलाफ धारा 379,411 व 3/25 आर्म्स एक्ट के अर्न्तगत रिपोर्ट अंकित कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
Chharra police arrested five vehicle thieves
गिरफ्तार वाहन चोर और बरामद वाहन - फोटो : पुलिस

विस्तार

अलीगढ़ में छर्रा पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक छोटा हाथी व दो मोटर साइकिल बरामद हुई हैं। साथ ही एक नाजायज तमंचा व दो कारतूस भी मिले हैं।                   

विज्ञापन


छर्रा कोतवाली निरीक्षक बालेन्द्र सिंह ने बताया कि छर्रा-गंगीरी मार्ग स्थित नगला गुलरिया मोड पर उपनिरीक्षक हरेन्द्र सिंह, विनीत कुमार, पंकज कुमार वेदवान व कांस्टेबिल पवन कुमार, सुगन्ध प्रताप व विशाल वाहन चैकिंग कर रहे थे। गंगीरी की तरफ से पप्पू पु्त्र राजपाल, अशोक पुत्र श्यौराज सिंह निवासी गण रामपुर, राहुल पुत्र वेदप्रकाश, हासिम पुत्र छुटटन निवासीगण भमोरी कलां तथा नन्हे पुत्र बुन्दू खां निवासी संजय नगर छर्रा वाहनों से आ रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने रोकने के लिए हाथ दिया तो ये भागने लगे। पुलिस ने दौड़कर पांचो को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से छोटा हाथी टैम्पू नंबर UP81AF9010, मोटर साइकल प्लेटिना नंबर UP83K6507, मोटर साइकिल गलैमर नंबर UP80BV 8391 के साथ एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किये। क्षेत्राधिकारी छर्रा शुबेन्दु सिंह ने पुलिस टीम की सराहना की है। इनके खिलाफ धारा 379,411 व 3/25 आर्म्स एक्ट के अर्न्तगत रिपोर्ट अंकित कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed