{"_id":"5e5415c88ebc3ef3e27ba5aa","slug":"chemistry-paper-out-before-examination-aligarh-news-ali2275782143","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा खत्म होने से पहले रसायन विज्ञान का पेपर आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा खत्म होने से पहले रसायन विज्ञान का पेपर आउट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शासन भले ही यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर नकेल लगाने का दावा कर रहा हो लेकिन नकल माफियाओं ने विद्यार्थियों को पास कराने का जुगाड़ निकाल लिया है। सोमवार को शाम की पाली में इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र परीक्षा समाप्त होने के पहले ही बाहर आ गया। माफियाओं ने इनके उत्तर कुछ केंद्रों पर अपने चहेते विद्यार्थियों को उपलब्ध करा दिए। हालांकि विभागीय अधिकारी इससे पूरी तरह से अनभिज्ञता जता रहे हैं।
सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा की द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान की परीक्षा थी। इसके प्रश्नपत्र के उत्तर कुछ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होते ही परीक्षार्थियों के पास पहुंच गए। अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह प्रश्नपत्र किस केंद्र से बाहर आया। इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं रही।
जिले में किसी भी परीक्षा केंद्र पर पेपर लीक होने की सूचना नहीं है। खुद कई परीक्षा केंद्रों का दौरा किया है, ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। कोई हमारे जिले को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है, फिर भी इस मामले में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
- सुनील कुमार डीआईओएस।
शहर के सभी परीक्षा केंद्रों सहित मुरसान क्षेत्र के कई परीक्षा केंद्रों का खुद दौरा किया है। ऐसा तो कोई मामला कहीं सामने नहीं आया है। बिना जांच इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
- डॉ. इंद्र प्रकाश सोलंकी, एडी बेसिक/ बोर्ड परीक्षा नोडल अधिकारी।