{"_id":"60dac6e78ebc3ebe0746fe11","slug":"chargesheet-filed-against-30-accused-in-poisonous-liquor-case-in-aligarh-within-one-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब कांड: एक महीने के भीतर 30 अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, अलीगढ़ पुलिस की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली शराब कांड: एक महीने के भीतर 30 अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, अलीगढ़ पुलिस की कार्रवाई
Tue, 29 Jun 2021 12:38 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:38 PM IST
सार
अलीगढ़ जहरीली शराब कांड के ठीक एक माह के अंदर आठ मुकदमों में 30 अभियुक्तों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की गई है। पता चला है कि शवों की विसरा रिपोर्ट में शराब पीने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
एसएसपी कलानिधि नैथानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने मुख्य सरगना एक लाख का इनामी ऋषि शर्मा व 50 हजार का इनामी विपिन यादव व अन्य सरगना अनिल चौधरी के विरूद्ध चार्जशीट दाखिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि माल बरामदगी, शराब पीने से बीमार लोगों के ब्यान, साक्ष्य संकलन आदि तथ्यों के आधार पर लगभग हर मामले में 500 से 1000 पन्ने की चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शराब पीने से मृत व्यक्तियों की प्राप्त विसरा रिपोर्ट मे जहरीली शराब की पुष्टि हुई है और आबकारी विभाग से भी ढक्कन, रैपर व क्यूआर कोड के संबंध में बरामद शराब फर्जी होने की रिपोर्ट मिली है।
विज्ञापन
प्रत्येक साक्ष्य को बड़ी ही बारीकी और जटिलता के साथ एकत्रित किया गया है, साथ ही निरंतर विवेचना करने वाली टीमों की मॉनिटरिंग अभी भी जारी है। लगभग तीन दिन के अंदर इतने ही और मामलों में पूर्ण साक्ष्यों के आधार पर और चार्जशीट लगाने का एसएसपी द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व नगर को टारगेट दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने जानकारी दी कि विभिन्न मामलों में विभिन्न धाराओं में (272/273/307/304/420/467/468/471 भादवि व 60ए ,60(1) आबकारी अधिनियम आदि) चार्जशीट प्रेषित की गई है।
ये प्रमुख अभियुक्त जिनके विरूद्ध चार्जशीट प्रेषित की गई -
-अनिल चौधरी पुत्र करन सिंह निवासी धारागढ़ी थाना गोण्डा अलीगढ़ (शराब माफिया)
-विपिन यादव पुत्र औसान सिंह नि0 हिन्दपुर थाना किशनी जिला मैनपुरी हाल निवासी कुलदीप बिहार थाना महुआखेडा अलीगढ़ (तस्कर)
-शिव कुमार पुत्र सोहन सिंह निवासी उदई थाना हसायन जनपद हाथरस
-गंगाराम प्रधान पुत्र महेन्द्र नि0 सिंधौली थाना गांधीपार्क अलीगढ़ (फैक्ट्री मालिक अधौन)
-विजेन्द्र कपूर पुत्र मोहन लाज कपूर नि0 वैष्णोधाम कॉलोनी रामघाट रोड थाना क्वार्सी अलीगढ़ (कैमिकल सप्लायर)
-पवन उर्फ पिंटू पुत्र सौदान सिंह नि0 जरौली डोर थाना लोधा अलीगढ़
-प्रमोद गुप्ता पुत्र माधव प्रसाद गुप्ता नि0 कुलदीप बिहार कॉलोनी थाना महुआखेडा अलीगढ़
-ऋषि शर्मा पुत्र राम प्रकाश शर्मा नि0 कस्बा व थाना जवॉ अलीगढ़ (शराब माफिया)
-मुनीश शर्मा पुत्र राम प्रकाश शर्मा नि0 कस्बा व थाना जवॉ अलीगढ़ (ठेका संचालक)
-रेनू पत्नी ऋषि शर्मा नि0 कस्बा व थाना जवॉ अलीगढ़
-कुनाल पुत्र ऋषि शर्मा कस्बा व थाना जवॉ अलीगढ़ (शराब तस्कर)
-कपिल शर्मा पुत्र रामप्रकाश शर्मा कस्बा व थाना जवॉ अलीगढ़ (शराब तस्कर)
-ममता शर्मा पत्नी मुनीश शर्मा नि0 कस्बा व थाना जवॉ अलीगढ़
-मदन गोपाल उर्फ कालिया पुत्र किशनलाल नि0 फरीदाबाद हरियाणा
-उदयराम उर्फ गंगाराम पुत्र श्यामलाल नि0 लक्ष्मणगढ़ी थाना खैर अलीगढ़ (सेल्समैन करसुआ)
-सुमित शर्मा पुत्र राकेश शर्मा नि0 ककेथल थाना अतरौली अलीगढ़ (फैक्ट्री अकाउन्टेंट हरदुआगंज)
-दिगपाल सिंह पुत्र रोशन सिंह नि0 कस्बा व थाना लोधा अलीगढ़ (ठेका संचालक करसुआ)
-गंगासहाय पुत्र रविन्द्रपाल सिंह निवासी कृष्णाधाम कॉलोनी थाना सासनीगेट अलीगढ़ (ठेका मालिक करसुआ)
-नरेन्द्र पुत्र दिगपाल नि0 कस्बा व थाना लोधा अलीगढ़ (सेल्समैन)
-राजकुमार पुत्र उदयराम नि0 लक्ष्मणगढ़ी थाना खैर अलीगढ़ (सेल्समैन पार्टनर नरेन्द्र)
-धर्मेन्द्र उर्फ मोनू पुत्र राजेश कुमार नि0 जरौली डोर थाना लोधा अलीगढ़
-अर्जुन पुत्र नेम सिंह नि0 करसुआ थाना लोधा अलीगढ़
-सतीश उर्फ खुराना पुत्र रामजीलाल नि0 कस्बा व थाना जवॉ अलीगढ़ (सहयोगी ऋषि)
-आकाश पुत्र राजेश उपाध्याय नि0 भूड चौराहा बुलन्दशहर
-मनोज शर्मा पुत्र रामबाबू शर्मा नि0 धौकल थाना अतरौली अलीगढ़ (सेल्समैन)
-नूर मोहम्मद पुत्र मुशर्रफ नि0 तकीपुर हाल पता फतेहपुर थाना खैर अलीगढ़
-बन्टू पुत्र विजेन्द्र सिंह नि0 नारायणपुर थाना खैर अलीगढ़ ।
-रिंकू शर्मा पुत्र महेन्द्र नि0 सरमसपुर थाना हरदुआगंज अलीगढ़
-संजू पुत्र नाहर सिंह निवासी नगला मल्लाह थाना क्वार्सी अलीगढ़
अब तक की गई कार्रवाई-
कुल पंजीकृत अभियोग- 29
कुल गिरफ्तारी- 80
शराब प्रकरण में गिरफ्तारी किये गये अभियुक्तों की 120 करोड़ (लगभग) की संपत्ति चिन्हित की जा चुकी है
42 खाते फ्रीज (22 अभियुक्त के)