फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   charge Firing on the young man two bullets hit the legof shooting

Aligarh News: युवक पर फायरिंग, पैर में लगीं दो गोलियां

Tue, 13 Jun 2023 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 13 Jun 2023 01:05 AM IST
सार

रास्ते में विस्ता फार्म के चौकीदार चंदर व सुरेश विक्रम से बातचीत करने के बाद करीब डेढ़ सौ मीटर आगे बढ़ा तभी पीछे से आए पल्सर सवार दो युवकों ने उस पर फायर झोंक दिया। इस पर बाएं पैर में गोली लगते ही मोहित गिर पड़ा। इस पर हमलावरों ने दोबारा उसी पैर पर गोली मार दी जिससे मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
charge Firing on the young man two bullets hit the legof shooting
गोली मारी प्रतीकात्मक

विस्तार

रविवार की रात गांव मिलक फतेहपुर के रास्ते पर एक युवक पर फायरिंग की गई। पैर में दो गोलियां लगने से युवक घायल हो गया। उसे जेवर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में दो नामजद सहित कई अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


मिलक फतेहपुर निवासी नरेश कुमार पुत्र गोपाल शर्मा के अनुसार उनके पुत्र मोहित का गांव के ही कुछ लोगों से रुपयों के लेन-देन का मामला चल रहा था। उक्त लोग तीन-चार बार कई तरह के हथकंडे अपना कर रुपये देने का दबाव बना चुके थे। रविवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे मोहित टप्पल से गांव लौट रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में विस्ता फार्म के चौकीदार चंदर व सुरेश विक्रम से बातचीत करने के बाद करीब डेढ़ सौ मीटर आगे बढ़ा तभी पीछे से आए पल्सर सवार दो युवकों ने उस पर फायर झोंक दिया। इस पर बाएं पैर में गोली लगते ही मोहित गिर पड़ा। इस पर हमलावरों ने दोबारा उसी पैर पर गोली मार दी जिससे मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में सतवीर व हरी पुत्र प्रहलाद निवासी मिलक फतेहपुर थाना टप्पल सहित कई अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed