फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chaos erupts during Panchayat in Gorai, firing breaks out

Aligarh News: गोरई में पंचायत के दौरान बवाल, ताबड़तोड़ फायरिंग

Tue, 07 Oct 2025 02:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Chaos erupts during Panchayat in Gorai, firing breaks out
थाना क्षेत्र के गांव नगला घना में घर के आपसी घर झगड़े को लेकर सोमवार दोपहर गांव में पंचायत के दौरान दोनों भाइयों के पक्ष के लोगों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्ष की ओर से लाठी-डंडे चलने के साथ ताबड़तोड़ फायरिंग भी हुई। बवाल में महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। गांव में व्याप्त दहशत को देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बताया कि गांव नगला घना निवासी लक्ष्मण फौजी और उसके भाई राकेश में आपसी झगड़े को लेकर सोमवार की दोपहर गांव के लोगों द्वारा पंचायत चल रही थी इसी दौरान गांव के ही दो पक्षों में रंजिश को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और पथराव हो गया, जिसमें दोनों पक्षों से महिलाओं सहित छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक बवाल के दौरान दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जैसे दिवाली मनाई जा रही है। गनीमत रही कि गोली किसी के नहीं लगी लेकिन फायरिंग से गांव में दहशत व्याप्त हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों के घायल हरिओम, बिजेंद्र, बीरवल, सूरजमल, अविनाश, चंद्रवती और ज्ञानवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। गांव में तनाव और दहशत को देखते हुए गांव में पुलिस ने फ्लैग मार्च करने के साथ फोर्स तैनात कर दिया है। थाना प्रभारी चरन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ है, दोनों पक्षों द्वारा तहरीर दे दी गई है।



दोनों पक्षों की ओर से हवाई फायरिंग हुई है, गोली लगने से कोई घायल नहीं हुआ है। घायलों के लाठी-डंडों और पत्थबाजी से चोट के निशान हैं। तहरीर मिल गई हैं, जांचकर कार्रवाई की जा रही है। महेश कुमार सीओ इगलास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed