फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Changing name will only create communal tension: CPI

अलीगढ़ का नाम बदलने से सिर्फ सांप्रदायिक तनाव पैदा होगा : भाकपा

Thu, 19 Aug 2021 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Changing name will only create communal tension: CPI
जिले का नाम बदलकर हरिगढ़ करने के प्रस्ताव पर विभिन्न संगठनों और व्यक्तियों ने व्यापक प्रतिक्रिया दी है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव कॉमरेड इकबाल मंद ने कहा है कि योगी सरकार का आगरा और अलीगढ़ का नाम बदलने की बातें कहना सांप्रदायिक तनाव पैदा कर रहा है। चुनाव में लाभ लेने के लिए यह लोग ऐसा कर रहे हैं। कॉमरेड इकबाल मंद ने कहा कि अलीगढ़ नाम की उत्पत्ति अस्पष्ट है।
विज्ञापन

कुछ प्राचीन ग्रंथों में कोईल को एक जनजाति, जाति, किसी स्थानीय पर्वत का नाम, किसी ऋषि या राक्षस का नाम माना जाता है। कुछ ग्रंथों के अनुसार 372 ईस्वी में अलीगढ़ नाम कोल डोर जनजाति के राजपूतों द्वारा दिया गया। कॉमरेड दावा करते हैं कि 1753 में जाट शासक सूरजमल और मुस्लिम सेना में जब कॉल के किले पर कब्जा कर लिया तब इसका नाम रामगढ़ कर दिया गया। जब कमांडर मजाक खान ने कॉल पर कब्जा कर लिया तो उन्होंने इसे अलीगढ़ का नाम दिया। उन्होंने कहा कि इतिहास को बदलने की कोशिश की गई तो सिर्फ और सिर्फ सांप्रदायिक तनाव पैदा होगा और भाजपा यही चाहती है।
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी के नेता हमजा सुफियान ने अलीगढ़ का नाम बदले जाने के प्रस्ताव पर कहा है कि क्या नाम बदलने से इस मुल्क के हालात बदल जाएंगे? क्या इससे किसी की जिंदगी पर कोई फर्क पड़ेगा? क्या इससे बढ़ती महंगाई कम हो जाएगी? क्या नौजवानों को रोजगार मिल जाएगा? क्या गिरती हुई अर्थ व्यवस्था सही हो जाएगी?
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जनता को ऑक्सीजन नहीं दे पाए। अस्पताल में लोगों को बेड नहीं दे पाए। शमशान में लकड़ी तक नहीं दे पाए। लाशें नदियों में खुले आम बह रही थीं। स्वस्थ पर, शिक्षा पर, रोजगार पर, किसान की कर्ज माफी पर, दलित और मुसलमान पर जो लगातार अत्याचार हो रहा है उस पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। 2019 में राजा महेन्द्र प्रताप के नाम पर विश्विद्यालय खोलने की घोषणा हुई थी वो भी सिर्फ आज तक कागजों तक ही रह गई है। अगर नाम बदलने से ही सारे मसले हल हो जाते हैं तो ये लोग इस मुल्क का नाम बदल के विकास क्यों नहीं कर देते?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed