फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Changes traffic system on Bakrid

अलीगढ़ः बकरीद पर यातायात व्यवस्था में किया गया बदलाव

Wed, 21 Jul 2021 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Changes traffic system on Bakrid
बकरीद के त्योहार को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया है। पुलिस के मुताबिक यह परिवर्तन नागरिकों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए है। यातायात परिवर्तन बुधवार सुबह 9 बजे से दोपहर 11 बजे तक प्रभावी रहेगा। पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) सतीश चंद्र ने कहा कि जनसामान्य से अनुरोध है कि डायवर्जन के समय इन मार्गों पर गुजरने से बचें। वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। यातायात व्यवस्था को संचालित कराए जाने में सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन

यहां पर भारी वाहनों तथा हल्के कामर्शियल वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा
- बन्नादेवी फायर सर्विस वाले तिराहे से गूलर रोड तथा रघुवीरपुरी की तरफ।
- मसूदाबाद चैराहे से जमीराबाद चौराहे की तरफ।
- रसलगंज चौराहे से मलखान सिंह की तरफ।
- कवरकुत्ता तिराहे से रेलवे रोड की तरफ।
- आगरा रोड से मामू भांजा की तरफ।
- मदारगेट तिराहे से हलवाई खाने की तरफ।
- सासनीगेट चौराहे से शहर की तरफ।
- इगलास रोड से कासिम नगर बाईपास की तरफ।
- खैर रोड पर गोंडा तिराहे से खैर अड्डा की तरफ।
यहां पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा
- देहलीगेट चौराहे से खैर रोड की तरफ।
- खैर रोड पशु चिकित्सालय के पास स्थित पूरा रास्ता।
- खटीकान चौराहे से खैर रोड की तरफ।
- हीरानगर चौराहे से खैर रोड की तरफ।
- हीरानगर चौराहे से पटपट गंज तिराहे की तरफ।
- हीरानगर चौराहे से चरखवालान की तरफ।
- जौहरी मंदिर से चरखवालान की तरफ।
- कर्बला से ईदगाह की तरफ।
- महेशपुर फाटक से थाना क्वार्सी की तरफ।
- जमालपुर फाटक से चौकी जमालपुर की तरफ।
- पुरानी चुंगी से जमालपुर की तरफ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed