{"_id":"6474c7a54297dc1585019c83","slug":"changed-mood-of-the-weather-intermittent-drizzle-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मौसम का बदला मिजाज, रूक-रूक कर हुई बूंदाबांदी, दो जून तक छाए रहेंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मौसम का बदला मिजाज, रूक-रूक कर हुई बूंदाबांदी, दो जून तक छाए रहेंगे बादल
Mon, 29 May 2023 09:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 29 May 2023 09:11 PM IST
सार
सुबह तेज हवाएं चलने से लोगों को राहत मिली। लगभग नौ बजे के बाद धूप निकली। दोपहर एक बजे करीब अचानक तेज हवाओं के साथ आंधी आने लगी। दो बजे करीब बूंदाबांदी शुरू हो गई। 15 मिनट बाद यह बंद हुई।
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ शहर के कुछ इलाकों में सोमवार को हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। दोपहर बाद रुक-रुककर कई बार बूंदाबांदी हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिनभर तेज हवाएं चलीं। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते 31 मई तक ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
सोमवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह तेज हवाएं चलने से लोगों को राहत मिली। लगभग नौ बजे के बाद धूप निकली। दोपहर एक बजे करीब अचानक तेज हवाओं के साथ आंधी आने लगी।
विज्ञापन
दो बजे करीब बूंदाबांदी शुरू हो गई। 15 मिनट बाद यह बंद हुई। इसके बाद रूक रूक कर कई जगह ऐसी बूंदाबांदी हुई। शाम को फिर से तेज हवाओं के चलने से मौसम सामान्य हो गया। अभी 31 मई तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा। दो जून तक बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन