फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Change your thinking will change society's vision

खुद की सोच बदलें तो बदल जाएगी समाज की दृष्टि

Thu, 17 Jan 2019 01:57 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 17 Jan 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Change your thinking will change society's vision
ताला नगरी स्थित अमर उजाला कार्यालय में आयोजित परिचर्चा के लिए उपस्थित वक्ता। - फोटो : Amar Ujala
 अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत बुधवार को अमर उजाला कार्यालय तालानगरी में नारी सशक्तीकरण विषय पर परिचर्चा हुई। इस परिचर्चा में शिक्षाविद्, समाज सेविका, उद्यमी, कारोबारी, चिकित्सक शामिल हुईं, जिन्होंने बेटी व बेेटे में भेदभाव न करने, बेटे को संस्कारित करने, सोच बदलने सहित अन्य बिंदुओं पर अपनी बातें रखीं। सभी वक्ताओं की राय का सार था कि ‘खुद की सोच बदल लें, तो समाज की सोच बदल जाएगी’। आप भी पढ़िये वक्ताओं की राय...।
विज्ञापन



वुडबाइन फ्लोरेंट स्कूल की प्रिंसिपल निशात फैज ने कहा कि पुरुषों को अपनी मानसिकता में बदलाव लाने की जरूरत है। कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर व एडवोकेट नंदिनी सिंह अग्रवाल ने कहा कि कक्षा 10 तक के बच्चे को कानून की जानकारी देनी चाहिए, ताकि उसे अच्छेे-बुरे की समझ हो सके। समाजसेविका प्रीति माहेश्वरी ने कहा कि दिमाग की बजाय दिल का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे समाज में मधुरता आएगी। केतन कान्वेंट स्कूल की प्रबंधक संगीता सिंह ने कहा कि अभिभावक को समझदारी का परिचय देना चाहिए। शिक्षक केवल किताबी ज्ञान दे रहे हैं।
विज्ञापन


रॉयल किंग प्ले स्कूल की डायरेक्टर रीता पाठक ने कहा कि बच्चों को सामाजिक ज्ञान भी देना चाहिए। गृहणी विजेता यादव ने कहा कि बेटी-बेटे में भेदभाव खत्म होना चाहिए। अलीगढ़ स्पोर्ट्स हब की चेयरपर्सन अनुपमा शर्मा ने कहा कि बेटियां खेलकूद में आगे रही हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें झंझावत से भी जूझना पड़ा। उद्यमी तूलिका अग्रवाल ने कहा कि गांवों में जागरूकता अलख जगाने की जरूरत है। कारोबारी शशि पंवार ने कहा कि महिला अपराजित नहीं हो सकती। नारी का शिक्षित होना जरूरी है। रेनबो इंटरनेशनल प्लेे स्कूल की प्रिंसिपल रितु अग्रवाल ने कहा कि महिला रोड मॉडल हैं। महिलाएं अपने छोटे-छोटे फैसले खुद लें। शिक्षाविद् श्वेता दीक्षित ने कहा कि नारी को सशक्तीकरण ऐसे बना सकते हैं, अपनी सोच बदलें, किताबें दीजिए, उन्हें रास्ता मिलेगा। उनसे दोस्त की तरह बातचीत करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रिंसिपल ललिता वार्ष्णेय ने कहा कि बच्चों को घर से संस्कार मिलना चाहिए। चिकित्सक डॉ. रचना सिंह ने कहा कि बच्चों को हर शिक्षा दी जानी चाहिए, वो शिक्षा मिलनी चाहिए, जिसे हम देना चाहते हैं। इनके अलावा नृत्यांगना स्वाति गुप्ता, मदर्स लैप की डायरेक्टर नम्रता सिंह, गृहणी सरिता यादव, शिक्षिका प्रीति शर्मा, शिक्षाविद् तपेश पंवार, समाजसेविका नीता गोयल, गृहणी सीमा गौतम, गृहणी कल्पना तोमर, छात्रा सागरिका वार्ष्णेय, गृहणी मंजू अग्रवाल,  शिक्षाविद् विकास गुप्ता, गृहणी ज्योति गुप्ता, योगा शिक्षक पवन कुमार सिंह ने विचार व्यक्त किए।


वुडबाइन फ्लोरेंट स्कूल में सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग आज, एलबीएस में भाषण प्रतियोगिता कल
अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत वुडबाइन फ्लोरेंट स्कूल में गुरुवार को सुबह 10:30 बजे छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग होगी, जबकि 18 जनवरी सुबह 10:30 बजे से आगरा रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता होगी। प्राचार्य डॉ. रजनी गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता का विषय ‘सशक्त बेटियां सशक्त भारत’ है।


महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे आरएएफ कमांडेंट व पुरस्कार देंगे एसएसपी
 अमर उजाला, अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन, स्पोर्ट्स स्टेडियम, जादौन बिल्डर्स के संयुक्त तत्वावधान में अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत महिला क्र्रिकेट प्रतियोगिता 19 जनवरी को होगी। उद्घाटन आरएएफ कमांडेंट हेलाल फिरोज करेंगे। खिलाड़ियों को पुरस्कृत एसएसपी आकाश कुलहरि करेंगे।टीकाराम कन्या महाविद्यालय, चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज, सिटी हॉक्स की टीम एंट्री ले चुकी हैं । प्रतियोगिता के संयोजक अर्जुन सिंह फकीरा हैं। प्रतियोगिता में सहयोगी अलीगढ़ बॉडी बिल्ंिडग एंड फिटनेस एसोसिएशन, एम्चोयर टग ऑफ वार, अलीगढ़ मंडल कुश्ती संघ भारतीय पद्धति, स्मार्ट विलेज फाउंडेशन हैं। इच्छुक महिला क्रिकेट टीम 17 जनवरी तक इस मोबाइल नंबर 7617566167 पर संपर्क कर प्रतियोगिता में एंट्री ले सकती हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed