{"_id":"66d2d34a9ec9112f2b00ceac","slug":"change-in-weather-fear-of-diseases-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान: मौसम में बदलाव, डरा रहा मच्छरों का डंक, टाइफाइड के साथ अब डेंगू-मलेरिया का भी डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान: मौसम में बदलाव, डरा रहा मच्छरों का डंक, टाइफाइड के साथ अब डेंगू-मलेरिया का भी डर
Sat, 31 Aug 2024 01:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 31 Aug 2024 01:55 PM IST
सार
30 अगस्त को भी दिन में सुबह के समय और दोपहर के समय बारिश हुई। इसके चलते मौसम में उतार चढ़ाव देखा गया। विशेषज्ञों के अनुसार यही बीमारी का कारण बन रहा है।
विज्ञापन
दीनदयाल चिकित्सालय ओपीडी में डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए लगी मरीजों की भीड़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम में बदलाव के बीच अब लोगों को मच्छरों का डंक डरा रहा है। लोग लगातार वायरल-टाइफाइड के पीड़ित हो रहे हैं। 30 अगस्त को जिला अस्पताल और दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में चार हजार के करीब ओपीडी पहुंच गई। इसमें लगभग 20 बच्चे वायरल से पीडि़त थे।
विज्ञापन
30 अगस्त को भी दिन में सुबह के समय और दोपहर के समय बारिश हुई। इसके चलते मौसम में उतार चढ़ाव देखा गया। विशेषज्ञों के अनुसार यही बीमारी का कारण बन रहा है। सीएमएस जिला अस्पताल डॉ. जगवीर सिंह व सीएमएस डीडीयू डॉ. एमके माथुर ने कहा कि बुखार के बीच टाइफाइड और मौसम के अनुसार डेंगू व मलेरिया भी परेशान कर सकता है। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने साफ सफाई, शुद्ध व ताजा खानपान, मच्छरों से बचाव के प्रति सजग रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
ये रही आज की ओपीडी
- 2225 मरीज जिला अस्पताल में
- 1746 मरीज दीनदयाल अस्पताल में