{"_id":"5d13d5178ebc3e3cec4fdf0d","slug":"change-in-bjp-member-aligarh-news-ali206847370","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नवंबर तक संगठन में भारी फेरबदल संभव, जल्द शुरू होगी सदस्यता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नवंबर तक संगठन में भारी फेरबदल संभव, जल्द शुरू होगी सदस्यता अभियान
Thu, 27 Jun 2019 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
भाजपा झंड़ा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवंबर तक भाजपा में मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक भारी फेरबदल की संभावना है। 6 जुलाई से सदस्यता अभियान प्रारंभ होने जा रहा है, जो 10 अगस्त तक चलेगा। वहीं 16 से लेकर 31 अगस्त तक सक्रिय सदस्यता अभियान का आयोजन किया जाएगा। सक्रिय सदस्यता के लिए कम से कम 100 सदस्य बनाने होंगे।
विज्ञापन
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने बुधवार को सर्किट हाउस में जिला और महानगर के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पेश की। इसमें सभी विधायक एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। इसे 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
1 से 5 जुलाई तक मंडल स्तर की बैठक होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष 6 जुलाई को टोल नंबर 8980808080 की ओपनिंग करेंगे। एक से 15 सितंबर तक बूथ समितियों का गठन करना होगा। 25 सितंबर से 10 अक्तूबर तक मंडलों के चुनाव होंगे। 21 अक्तूबर से 5 नवंबर तक जिले का चुनाव होगा। 16 से 30 नवंबर तक प्रदेश का चुनाव होगा। विवेक सारस्वत, ठाकुर गोपाल सिंह सहित तमाम बड़े भाजपा नेता बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन