फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chandrayaan 3 and Aditya L1 Jhanki on Shri Krishna Janmashtami

Krishna Janmashtami: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी चंद्रयान 3 व आदित्य एल 1 की झांकी, ये होंगे अन्य आकर्षण

Tue, 05 Sep 2023 07:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 05 Sep 2023 07:15 PM IST
सार

अलीगढ़ के श्री वार्ष्णेय मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया का पालना आकर्षण का केंद्र होगा। लड्डू गोपाल की भव्य झांकी के भी दर्शन होंगे। इस बार चंद्रयान- 3 और आदित्य एल 1 की झांकी भी निकाली जाएगी।

विज्ञापन
Chandrayaan 3 and Aditya L1 Jhanki on Shri Krishna Janmashtami
चंद्रयान 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ के श्री वार्ष्णेय मंदिर में जन्माष्टमी सात सितंबर को बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। इसी दिन मध्य रात्रि को कन्हैया का जन्म होगा। सतरंगी लाइटों से श्री वार्ष्णेय मंदिर को सजाया जा रहा है। इस बार का मुख्य आकर्षण चंद्रयान- 3 और आदित्य एल 1 की झांकी रहेगी।

विज्ञापन


श्री वार्ष्णेय मंदिर के व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता स्क्रैप वाले ने बताया की सात सितंबर को सुबह दुग्धाभिषेक होगा। शाम को आरती और मध्य रात्रि 12 बजे कन्हैया जी का अवतरण होगा। मंदिर प्रांगण को सतरंगी लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। मंदिर के उन्नत शिखर पर विशालकाय भगवा लहराएगा और केसरिया पताकाएं फहराई जा रही हैं। फूल बंगला भी सजेगा। 
विज्ञापन


कन्हैया का पालना आकर्षण का केंद्र होगा। लड्डू गोपाल की भव्य झांकी के भी दर्शन होंगे। इस बार चंद्रयान- 3 और आदित्य एल 1 की झांकी भी निकाली जाएगी। द्वादश ज्योतिर्लिंग की झांकी के दर्शन होंगे। नंद गांव, गोशाला आदि की भी झांकियां होंगी। गऊ माता के बीच में कन्हैया होंगे। वृंदावन के कारीगरों द्वारा ठाकुर जी समेत सभी विग्रहों की आकर्षक पोशाक तैयार की जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात सितंबर को सुबह 9:30 बजे लडडू गोपाल का दुग्धाभिषेक होगा। सुरक्षा की दृष्टि से 16 कैमरे लगाए गए हैं। यहां बृजेश कंटक, गौरव गुप्ता ब्रास, यतीश वार्ष्णेय, गौरव एल्ड्राप, धीरेंद्र गुप्ता, मिलिंद वार्ष्णेय, अनुपम सज्जू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed