{"_id":"5ce3cda0bdec2207903d5d4f","slug":"chandrasekhar-joins-seminar-at-aligarh-muslim-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एएमयू के सेमिनार में चंद्रशेखर ने पीएम पर साधा निशाना, 'देश के युवाओं के साथ किया खिलवाड़'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू के सेमिनार में चंद्रशेखर ने पीएम पर साधा निशाना, 'देश के युवाओं के साथ किया खिलवाड़'
Tue, 21 May 2019 03:36 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 21 May 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
सेमीनार में पहुंचे चंद्र शेखर
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ द्वारा यूनियन हाल में राष्ट्र निर्माण में एएमयू का योगदान विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में भीम आर्मी, पीस पार्टी, राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल प्रभारी आदि पार्टियों के प्रभारियों ने अपने-अपने विचार रखे।
पीस पार्टी के अयूब अंसारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एग्जिट पोल के रिजल्ट आए हैं, अब 23 तारीख को रिजल्ट भी आ जाएगा। 23 तारीख का इंतजार कीजिए। जनता जिसको चुनेगी बेहतर चुनेगी।
पीस पार्टी परिणाम आने के बाद अपना रोल अदा करेगी। भीम आर्मी के चंद्रशेखर जैसे ही कैंपस में पहुंचे उनकी अगवानी करने छात्र संघ के पदाधिकारी पहुंचे। चंद्रशेखर के साथ आए समर्थकों ने जय भीम जय भीम नारे लगाए।
विज्ञापन
मंच से बोलते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि एएमयू ने देश को एक से बढ़कर विभूतियां दी हैं। जब भी AMU को जरुरत होगी वह साथ देंगे। बाबा साहब को मेंबर ऑफ पार्लियमेंट बनाने वाले मुसलमानों का मैं दिल से सम्मान करता हूं।

मुल्क और दुनिया में इस्लाम का कल्चर बेहतरीन है। मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे यहां आकर अच्छा लगा। मोदी के खिलाफ नारेबाजी पर कहा की जो गलत आदमी है उसके मुर्दाबाद के नारे लगना स्वाभाविक है।
जिसने देश के युवाओं के साथ खिलवाड़ किया है मुर्दाबाद के नारे सही हैं। एग्जिट पोल पर कहा कि एग्जिट पोल सही हुआ तो जो लोग बीजेपी के अलावा चुनाव में भाग ले रहे थे उनको शर्म आनी चाहिए।
उन लोगों को सड़क पर आना चाहिए था। अगर लोग अपने व्यक्तिगत हितों के लिए आपस में टकराते रहे तो उनको ही नुकसान होगा। भीम आर्मी पूरे देश में काम करती है।