{"_id":"58f3c57d4f1c1b1874470e6d","slug":"chandrasekhar-azad-s-birth-anniversary-of-former-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पीएम की जगह चंद्रशेखर आजाद की जयंती !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पीएम की जगह चंद्रशेखर आजाद की जयंती !
मनोज माहेश्वरी
Updated Mon, 17 Apr 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार बेसिक शिक्षा परिषद के कलेंडर ने तो चौंका ही दिया है। इस कलेंडर में 17 अप्रैल का अवकाश पूर्व पीएम चंद्रशेखर के स्थान पर महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती के रूप में दर्ज है। इसको बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव के हस्ताक्षर करने के बाद जारी किया गया है।
बेसिक शिक्षा परिषद को इस बात का भी ध्यान नहीं हैं कि दो साल पहले तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव ने पूर्व पीएम चंद्रशेखर की जंयती पर 17 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी, जो उस दिन से लगातार मनाई जा रही है। तब से इस दिन सरकारी दफ्तरों में अवकाश होने लगा। यदि बेसिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट की मौजूदा अवकाश तालिका में देखें तो 17 अप्रैल का अवकाश महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती के रूप में दर्ज है।
अहम सवाल यह है कि यदि सीएम आदित्यनाथ योगी की घोषणा पर अमल करते हुए विद्यालयों में अवकाश निरस्त कर महापुरुषों की जयंती पर उनके जीवन चरित्र के बारे में बताया जाए तो इस दिन किस महापुरुष के बारे में बच्चों को जानकारी दी जाएगी। विद्यालयों में 17 अप्रैल को पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बारे में बताया जाएगा या फिर चंद्रशेखर आजाद के बारे में।
विज्ञापन
बता दें कि कि शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती 23 जुलाई को मनाई जाती है।
हो सकता है कि परिषद की वेबसाइट पर नाम गलती से लिख गया हो, लेकिन 17 अप्रैल को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती है। अभी शासन का कोई भी ऐसा आदेश नहीं आया है कि इस जयंती पर अवकाश निरस्त कर दिया गया है। इसलिए 17 अप्रैल यानि सोमवार को अवकाश रहेगा।
- धीरेंद्र कुमार, बीएसए, अलीगढ़