{"_id":"675a913acc00ec30bf0f2282","slug":"chandaus-mandal-president-accused-the-inspector-of-indecency-aligarh-news-c-105-1-sali1005-101397-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चंडौस मंडल अध्यक्ष ने दरोगा पर लगाया अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चंडौस मंडल अध्यक्ष ने दरोगा पर लगाया अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
चंडौस भाजपा मंडल अध्यक्ष ने थाने में तैनात दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाया है। मंडल अध्यक्ष ने मामले की शिकायत प्रभारी निरीक्षक गभाना और सीओ के अलावा जनप्रतिनिधियों से की है। उन्होंने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मंडल अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के अनुसार बुधवार की शाम व्यापार मंडल अध्यक्ष चंडौस वैभव आर्य के साथ कार से अलीगढ़ से चंडौस जा रहे थे।
कस्बे में बस स्टैंड के पास पहुंचे कि दरोगा विजेंद्र यादव कार को आगे बढ़ाने की कहने लगे और चालान काट कर कार रुकवाने लगे। मंडल अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया है कि उन्होंने जब अपना परिचय दिया तो दरोगा ने गालीगलौज करते हुए अभद्रता कर डाली।
मंडल अध्यक्ष ने कहा कि बृहस्पतिवार तक दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि दरोगा चेकिंग कर रहा थे। इसी दौरान कार सड़क पर खड़ी थी और दरोगा ने आनलाइन चालान कर दिया, इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी।