फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Challenger Trophy: MK Blue won the match

चैलेंजर ट्रॉफी : एमके ब्लू ने एमके ग्रीन को हराया

Wed, 06 Oct 2021 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Challenger Trophy: MK Blue won the match
चैलेंज ट्रॉफीः क्रिकेट मैच में विजेता एमके ब्लू टीम। - फोटो : CITY OFFICE
महुआ खेड़ा स्थित के एमके अलीगेरियन एकेडमी के क्रिकेट मैदान पर चैलेंजर ट्रॉफी-4 में एमके ब्लू का विजय अभियान जारी है। लीग मैच में एमके ग्रीन को हरा दिया। मंगलवार को एमके ग्रीन महज 54 रन पर सिमट गई। मयंक ने 15 रन व प्रेम ने 11 रन बनाए। एमके ब्लू के गेंदबाज अरीब ने तीन व अभिषेक ने एक विकेट झटका।
विज्ञापन

जवाब में उतरी एमके ब्लू ने 12 ओवर में 55 रन बनाकर तीन विकेट से मैच जीत लिया। उत्कर्ष अग्रवाल ने नाबाद 32 रन व हर्ष ने 17 रन की पारी खेली। एमके ग्रीन के गेंदबाज शिवम ने हैट्रिक विकेट हासिल की। उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। इससे पहले एमके ब्लू ने एमके रेड को हराया था। अंपायरिंग शारिक व रहबर और स्कोरिंग अंकित ने की। इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक मंसूर अहमद, मोहम्मद शानू, मुकेश शर्मा, मुनेश राघव, अजमत अली खान, अंकित बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed