{"_id":"650f411745954289c305ed06","slug":"certificates-are-being-made-only-after-applying-and-paying-fees-two-three-times-aligarh-news-c-110-1-sali1009-190-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के निर्देश को ठेंगा: नहीं बन रहे एक सप्ताह में प्रमाण पत्र, जनसेवा केंद्र-लेखपाल की मिलीभगत का चल रहा खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के निर्देश को ठेंगा: नहीं बन रहे एक सप्ताह में प्रमाण पत्र, जनसेवा केंद्र-लेखपाल की मिलीभगत का चल रहा खेल
Sun, 24 Sep 2023 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 24 Sep 2023 01:18 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने एक सप्ताह में आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनाने के आदेश दिए हैं, लेकिन जनसेवा केंद्र और लेखपालों की सांठगांठ से दो-तीन बार फार्म भरवाने के बाद ही प्रमाण पत्र बन पा रहे हैं। इस पर दो से तीन बार फीस भरनी पड़ रही है।
विज्ञापन
पिसावा में प्रमाणपत्र न बनने पर प्रदर्शन करते विद्यार्थी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनने के लिए मुख्यमंत्री ने एक सप्ताह का समय निर्धारित किया है लेकिन एक-एक माह बाद भी विद्यार्थियों, युवाओं के आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। आरोप है कि जनसेवा केंद्र संचालक और लेखपालों की सांठगांठ है, जिसके तहत लेखपाल कभी एक तो कभी दो से तीन बार आवेदन निरस्त कर रहे हैं। हर बार जनसेवा केंद्र संचालक नया फार्म भरवाने के साथ फीस वसूलता है। इसके बाद प्रमाण पत्र मिल पा रहा है।
विज्ञापन
इसमें लंबा समय लगने के साथ ही निर्धारित शुल्क से दोगुना और तीन गुना धनराशि खर्च करनी पड़ रही है। यह आरोप लगाते हुए शनिवार को कस्बे में जनसेवा केंद्र संचालकों के विरुद्ध प्रदर्शन कर विद्यार्थियों ने रोष जताया।
विज्ञापन
कहा कि जन सेवा केंद्रों पर आवेदन के हफ्तों बाद पहुंचने पर आवेदन को निरस्त बताकर जनसेवा केंद्र संचालक दोबारा फार्म भरवा रहे हैं। इससे दोबारा फीस देनी पड़ रही है। इससे कई बार समय पर प्रमाण पत्र न मिलने से नौकरियों के फार्म भरने से रह जाते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने एक सप्ताह में आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनाने के आदेश दिए हैं, लेकिन जनसेवा केंद्र और लेखपालों की सांठगांठ से दो-तीन बार फार्म भरवाने के बाद ही प्रमाण पत्र बन पा रहे हैं। इस पर दो से तीन बार फीस भरनी पड़ रही है। उन्होंने राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान से भी शिकायत की है। प्रदर्शन करने वालों में जीवन किशोर, सुनील अत्री, सौरभ चौधरी, अफसर खान, अत्तू कुमार, रामकिशोर, आकाश कुमार, दीपक कुमार, राजेश कुमार शामिल रहे।