{"_id":"61cb4e28acfa98424c6c4bc9","slug":"cement-businessman-murdered-sandeep-life-was-taken-by-bullets-in-his-brain-and-lungs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट कारोबारी की हत्या: दिमाग और फेंफड़े में लगी गोलियों ने ली संदीप की जान, दो डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट कारोबारी की हत्या: दिमाग और फेंफड़े में लगी गोलियों ने ली संदीप की जान, दो डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
Tue, 28 Dec 2021 11:19 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:19 PM IST
सार
सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता की मौत दिमाग व फेंफड़े में लगी गोलियों से अत्यधिक रक्तस्राव के चलते हुई। संदीप के फेंफड़े में एक जबकि दिमाग में कनपटी के रास्ते से गोली के दो टुकड़े फंसे पाए गए।
विज्ञापन
संदीप गुप्ता (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संदीप के शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के बीच दो डॉक्टरों के पैनल ने किया। जिनमें डॉ.नीरज गुप्ता व डॉ.मृदांग मिश्रा शामिल रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पैनल ने अपनी रिपोर्ट में राय व्यक्त की है कि संदीप के दिमाग व फेंफड़े में लगी गोलियों से अत्यधिक रक्तस्राव के चलते मौत हुई है।
एक्सरे की मदद से संदीप के फेंफड़े में एक जबकि दिमाग में कनपटी के रास्ते से गोली के दो टुकड़े फंसे पाए गए। इसके अलावा एक बुलेट जैकेट में फंसी मिली है। ये .32 बोर के बुलेट बताए गए हैं। डॉक्टरों के अनुसार फेंफड़ा बुरी तरह और दिमाग का काफी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसके बाद रक्त बहने से मौत संभव है।
छोटे भाई ने कराया अज्ञात में हत्या का मुकदमा
थाना सिविल लाइंस में इस हत्या के संबंध में संदीप के छोटे भाई अलीगंज मोहल्ला रामप्रसाद निवासी सुजीत गुप्ता ने दर्ज कराया है। जिसमें कहा है कि उनके बड़े भाई संदीप गुप्ता का कासिमपुर स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्टरी में अपनी फर्म संदीप लॉजेस्टिक के माध्यम से सीमेंट ट्रांसपोर्ट का ठेका था।
विज्ञापन
वे सोमवार देर शाम अपनी फार्च्युनर कार संख्या यूपी-82 एएल-1000 से अपने कावेरी स्थित ऑफिस से ग्रीन पार्क जा रहे थे। गाड़ी को अलीगंज झमरई का ही चालक रनवीर चला रहा था, जबकि साथ में भतीजा लविश गुप्ता, संदीप के मित्र गाजियाबाद इंदिरापुरम के अनुज गुप्ता भी गाड़ी में सवार थे।

दूसरी गाड़ी में निजी गनर श्रीनिवास मिश्रा, पुलिस गनर संदीप पाल चल रहे थे। जैसे ही सवा आठ बजे करीब उनकी गाड़ी गांधी आई तिराहा पर पहुंची तो गाड़ी रुकवाकर ड्राइवर को पान मसाला लेने भेजा। इसी बीच उनकी गाड़ी के सामने चल रही नीले रंग की बलैनो संख्या एचआर 26 डीएस 3332 नंबर प्लेट की कार से दो युवक उतरे और आगे ड्राइवर के बराबर वाली सीट पर बैठे संदीप गुप्ता के गोली मार दीं।
इस दौरान स्ट्रीट लाइट व हैड लाइट की रोशनी में दोनों को लविश व अनुज ने पहचाना है। सामने आने पर शिनाख्त कर लेंगे। इस दौरान इन दोनों ने कार से उतरकर उन्हें पकडऩे का प्रयास किया। मगर वे हथियार दिखाते हुए और धमकी देते हुए हरदुआगंज की ओर भाग गए। बाद में संदीप गुप्ता को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने यह मुकदमा हत्या व धमकी की धाराओं में दर्ज किया है।