फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Celebration of Guru Govind Singh with great enthusiasm

हर्षोल्लास के साथ मनाया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव

Thu, 21 Jan 2021 01:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Celebration of Guru Govind Singh with great enthusiasm
गुरुद्वारे में गुरू गोविन्द सिंह के 354वें प्रकाश उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम। - फोटो : CITY OFFICE
गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव बुधवार को शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही पंजाबी समाज के श्रद्धालु गुरुद्वारों में अरदास लगाने पहुंचे। यहां भजन कीर्तन में शामिल होकर मत्था टेका और प्रसादी ग्रहण की। सुबह प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ हुआ। इसके बाद कीर्तन दरबार लगा। जिसमें रागी जत्थे ने कीर्तन किया। श्रद्धालुओं ने भी इस कीर्तन दरबार में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पंजाबी क्वार्टर स्थित गुरमत सत्संग सभा में जत्थेदार भूपिंदर सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। यहां राजेंद्र सिंह, हरदीप सिंह, बलविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, चरनजीत पप्पी, गुरुदर्शन सिंह, राजेश अरोरा, दलजीत सिंह, गगनदीप सिंह, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे। देहली गेट स्थित प्राचीन गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा में विशेष आयोजन हुआ। यहां शकुंतला भारती ने कहा कि जो लोग बलिदान देते हैं। उनको हमेशा पूजा जाता है। वह हमेशा पूजनीय रहेंगे। उन्होंने देशभक्ति गीत की पंक्तियां भी गाईं। एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुगोविंद सिंह के जीवन को व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म को बचाने में सिख समाज ने बड़ा योगदान दिया है। जो हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन

शहर विधायक संजीव राजा ने कहा कि इतिहास सिख समाज के त्याग और बलिदान का गवाह है। यहां शामिल होने आए सभी अतिथियों का गुरु घर का सरोफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। यहां 300 महिलाएं और सिख समाज के प्रबुद्धजन मौजूद रहे। इससे पहले गुरुद्वारे को भव्य रूप से सजाया गया था। आगंतुकों का स्वागत फूलों की तोप चलाकर किया जा रहा था। इसके अलावा सुबह से ही अटूट लंगर बरता। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह, प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगत सिंह भगवसिया, सचिव ओमप्रकाश सांवरिया, संत गोविंद राम, कोषाध्यक्ष हरवंश सिंह बागड़ी, अजीत सिंह बागड़ी, हरमीत, विपिन भगवासिया, जीतू सांवरिया, भारत सांवरिया, तारा सिंह बागड़ी, देशराज आदि मौजूद रहे। वैकुंठ नगर गुरुद्वारे में भी सुबह से विशेष आयोजन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी हुए आयोजन
- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया महानगर अलीगढ़ ने भुजपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव मनाया। यहां बाबा फरीद आजाद, मजहर उद्दीन, विनोद गोस्वामी, सुनील सविता, हाजरा बेगम, अजय पाल, अतर सिंह, सुमन उपाध्याय, भारत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed