फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CCTV cameras installed in AMU campus will be reviewed

एएमयू परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की समीक्षा होगी

Fri, 06 Aug 2021 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras installed in AMU campus will be reviewed
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की घटना के बाद परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरा की स्थिति की फिर से समीक्षा की जा रही है। जिन सीसीटीवी कैमरों में किसी तकनीकी प्रकार की समस्या है, उनको सुधारा जाएगा। कुछ नई सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा सकते हैं। अंधेरे में इमेजिंग करने वाले इंफ्रारेड कैमरे लगाए जाने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले डेढ़ वर्ष से विश्वविद्यालय में कक्षाएं संचालित न होने और छात्रों के न होने के चलते सघन निगरानी की आवश्यकता अनुभव नहीं की जा रही थी। लेकिन पिछले दिनों दो घटनाएं हुईं। एक घटना विश्वविद्यालय के छात्रावास में हुई, जिसमें एक बाहरी शिक्षक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दूसरी घटना इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने हमलावरों द्वारा एक बाहरी व्यक्ति को गोली मारी जाने की हुई। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर की डिजिटल निगरानी की व्यवस्था की पूरी समीक्षा की जा रही है। प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली कहते हैं कि कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी कमी नहीं रहने दी जाएगी। कैमरे या अन्य किसी तकनीक में जो भी आवश्यकता महसूस होगी उसको लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed