फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CBSE's special assessment scheme will reduce the mental problems of students

विद्यार्थियों की मानसिक परेशानी कम करेगी सीबीएसई की विशेष मूल्यांकन योजना

Wed, 07 Jul 2021 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
CBSE's special assessment scheme will reduce the mental problems of students
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सत्र 2021-22 की दसवीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए विशेष मूल्यांकन योजना विद्यार्थियों की मानसिक समस्या को खत्म करेगी। बच्चे अच्छे से अपनी तैयारी कर सकते हैं और वर्तमान हालातों में पढ़ाई को सुचारू रखने के लिए यह योजना काफी कारगर सिद्ध होगी। यह कहना है शहर के सीबीएसई से संबद्ध स्कूल प्रबंधन, शिक्षक और प्रिंसिपलों का। सभी ने दो भागों में होने वाली बोर्ड परीक्षा के निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन

दो भागों में बोर्ड परीक्षा होने से अब बच्चों के ऊपर साल भर तक रहने वाली टेंशन खत्म होगी। बच्चे परीक्षा के लिए मानसिक रूप से मजबूत होंगे। बच्चों के हित में यह फैसला काफी कारगर सिद्ध होगा। इस योजना में भी सीबीएसई ने बच्चों को काफी सहूलियत दी है।
विज्ञापन

प्रवीन अग्रवाल, अध्यक्ष पब्लिक स्कूल डेवलेपमेंट सोसाइटी।
दो भागों में पाठ्यक्रम की पढ़ाई और फिर परीक्षा बच्चो के लिए काफी बेहतर रहेगी। यह नीति कक्षा छह से शुरू कर देनी चाहिए। क्योंकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ परीक्षा के कई अवसर मिलेंगे। अब तक बोर्ड में अवसर कम थे। इतना ही नहीं आंतरिक मूल्यांकन और प्रोजेक्ट का भी प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार शर्मा, प्रिंसिपल महर्षि विद्या मंदिर, आगरा रोड।
दो बार में बोर्ड परीक्षा आयोजित होने पर बच्चों को पढ़ाई का पर्याप्त समय मिलेगा। बच्चे जहां पढ़ाई में मग्न रहेंगे, वहीं शिक्षक भी बच्चों का मनोबल बढ़ाएंगे। दो भाग में बच्चे अपनी पढ़ाई अच्छे से पूरी भी कर पाएंगे। मेरा मानना है कि मेधावियों के साथ-साथ सामान्य विद्यार्थी भी अधिक नंबर लाने लगेंगे।

फादर सन्नी कोट्टूर, प्रिंसिपल संत फिदेलिस स्कूल।
बोर्ड परीक्षा में सीबीएसई द्वारा किए गए नए बदलाव निश्चित ही छात्र-छात्राओं के हित में हैं। ऑनलाइन पढ़ाई भी अब बच्चे अच्छे से करेंगे। हालात सुधरे तो स्कूलों अथवा केंद्रों पर परीक्षाएं होंगी। थ्योरी के अंक दोनों परीक्षाओं में बराबर बांटने से विद्यार्थी अधिक से अधिक नंबर ला पाएंगे।
श्याम कुंतैल, प्रिंसिपल ब्रिलिएंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed