{"_id":"60b692048ebc3efbc93be323","slug":"cbi-probe-into-poisonous-liquor-scandal-bhanu-pratap-city-office-news-ali2644762100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब कांड की हो सीबीआई जांच: भानु प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली शराब कांड की हो सीबीआई जांच: भानु प्रताप
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की है ताकि शराब माफिया, आबकारी विभाग, पुलिस प्रशासन एवं राजनेताओं के गठजोड़ का भंडाफोड़ हो सके और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जा सके।
ठाकुर भानु प्रताप सिंह मंगलवार को सबसे पहले लोधा क्षेत्र के गांव करसुआ पहुंचे। ग्राम प्रधान रितेश उपाध्याय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से कहा कि आप पहले व्यक्ति हैं, जो हमारे गांव में हमारा दुख दर्द पूछने के लिए आए हैं। चार दिन गुजर जाने के बाद न कोई विधायक और न ही सांसद और न विपक्ष के नेताओं को सबसे अधिक प्रभावित गांव की याद नहीं आई।
विजय तोमर ने कहा कि गांव के लोग इस ठेके की शिकायत लोधा थाने में समय-समय पर करते रहे। लेकिन शराब का ठेका नहीं हटाया गया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष गांव अंडला मास्टर ओमप्रकाश शर्मा के नाती दीपू पंडित की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। जहां पर प्रधान एवं अन्य लोगों ने पुलिस प्रशासन एवं राजनेताओं की मिलीभगत से इस जहरीली शराब के चल रहे गठजोड़ की शिकायत की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग की मिलीभगत से ककोला के ठेके को अंडला में खुलवाया गया, जो लॉकडाउन में भी 24 घंटे शराब की बिक्री करता रहा और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। ग्राम प्रधान ने बताया कि हमारे गांव में 5 लोगों की मृत्यु हुई जबकि लगभग 10 लोग हॉस्पिटल में इलाज करा रहे हैं इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष रायट एवं जट्टारी के मादक के लोगों से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
डीएम को दिया ज्ञापन
गांवों का दौरा करने के पश्चात ठा भानु प्रताप सिंह जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष एस के सिंह राना, प्रदेश महासचिव डॉक्टर शैलेंद्र पाल सिंह एवं जिला अध्यक्ष अनिल पंडित जी के साथ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को सौपा।
मांगों के संबंध में डॉ शैलेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि जहरीली शराब कांड की सीबीआई जांच कराई जाए, जिससे की शराब माफिया, आबकारी विभाग, पुलिस प्रशासन एवं राजनेताओं के गठजोड़ का भंडाफोड़ हो सके और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जा सके। मृतक के प्रत्येक परिवार को एक करोड़ रुपये दिए जाएं। उत्तर प्रदेश में देसी शराब के ठेकों पर रोक लगाई जाए।
मिलावटी शराब की रोकथाम के लिए कानून सख्त किया जाए। मांगों को 15 दिन में पूरा नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन भानु सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष युवा जैकी ठाकुर, श्रवण कुमार बघेल, भूपेंद्र शर्मा, अशोक सिंह, यादराम शर्मा, कृष्णा ठाकुर, श्रीपाल चौहान, भरत जी महाराज, महेन्द्र सिंह, जोनी ठाकुर, प्रेमपाल, गोविल सिंह, रविन्द्र राघव, सत्या पंडित बॉबी बघेल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
दो घंटे इंतजार के बाद भी नहीं आए सांसद दिलेर
गांव करसुआ के लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि हाथरस के सांसद राजवीर सिंह दिलेर एवं इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी गांव आ रहे हैं। आप थोड़ा इंतजार कर लो। बाद में यह सूचना विधायक एवं सांसद तक पहुंच गई तो उन्होंने गांव में आने से मना कर दिया। कहा कि मैं गांव नहीं आऊंगा, वहां भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठे हैं। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए गांव के लोगों ने उन्हें गांव में न घुसने की चेतावनी दी।