{"_id":"64e65eebf77130c0b009cad4","slug":"caught-a-canter-full-of-rice-in-khair-case-filed-aligarh-news-c-2-ali1009-195249-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 187 क्विंटल राशन के चावल से भरा कैंटर पकड़ा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 187 क्विंटल राशन के चावल से भरा कैंटर पकड़ा, मुकदमा दर्ज
Thu, 24 Aug 2023 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:02 AM IST
सार
खैर के पूर्ति निरीक्षक के अनुसार एसडीएम खैर को एक गोपनीय सूचना मिली कि कैंटर गाड़ी से राशन का चावल ले जाया जा रहा है। इलाका पुलिस की मदद से सोमना-खैर रोड पर केंटर को पकड़ लिया गया। कैंटर में करीब 187.85 क्विंटल चावल भरा हुआ था।
विज्ञापन
जब्त किए गए चावल के बोरे प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में थाना खैर क्षेत्र के खैर-सोमना रोड से पूर्ति विभाग की टीम ने एक चावल से भरा कैंटर बरामद किया है। चावल को सिकंदराराऊ मंडी से गेट पास के जरिए ले जाया जा रहा था। पूर्ति निरीक्षक की ओर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
खैर के पूर्ति निरीक्षक पीयूष कुमार गौतम के अनुसार एसडीएम खैर को एक गोपनीय सूचना मिली कि कैंटर गाड़ी से राशन का चावल ले जाया जा रहा है। इलाका पुलिस की मदद से सोमना-खैर रोड पर केंटर को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
कैंटर में करीब 187.85 क्विंटल चावल भरा हुआ था। गाड़ी चालक अब्बुल जब्बार निवासी सिकंदराराऊ जिला हाथरस ने बताया कि चावल को सिकंदराराऊ अनाज मंडी से गेट पास बनाकर ले जाया जा रहा था। पूर्ति निरीक्षक के अनुसार पकड़ा गया चावल संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जो राशन का है।
विज्ञापन