फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cattle cutting case, police FIR against four people in Hathras, Aligarh

गोवंश कटान की सूचना पर पहुंची पुलिस, मौके पर मिले अवशेष, दो नामजद सहित चार के खिलाफ मुकदमा 

Sun, 02 Jun 2019 02:07 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: देव कश्यप Updated Sun, 02 Jun 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
Cattle cutting case, police FIR against four people in Hathras, Aligarh
बूचड़खाना (फाइल फोटो)

कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव खुटीपुरी जाटान में शनिवार रात को एक समुदाय के लोग गोवंश का कटान कर रहे थे। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भाग गए। ग्रामीणों के बताए अनुसार पुलिस ने दो नामजद समेत चार के खिलाफ गोवंश कटान की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। गोवंश कटान की घटना को लेकर हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अलिमान (89) निवासी खुटीपुरी की अलीगढ़ में ससुराल है। रविवार की शाम को उसका साला सलमान निवासी क्वार्सी अलीगढ़ खुटीपूरी जाटान आया था। उसके साथ कई अन्य लोग भी थे। आरोप है कि रात को सलमान ने अपने साथियों संग एक गोवंश को बेहोश कर दिया। वहीं पास के खेतों में आरोपी उसका कटान कर रहे थे। इस बात की भनक ग्रामीणों को रात को करीब 12:00 बजे हुई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले आरोपी वहां से भाग चुके थे। पुलिस ने अलिमान निवासी खुटीपुरी और सलमान निवासी क्वार्सी अलीगढ़ सहित दो अन्य के खिलाफ गोवंश कटान की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


एसएन सिंह, एसएचओ मुरसान ने बताया कि, गोवंश के अवशेष का पोस्टमार्टम कराया गया है। मांस का सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है। दो नामजद सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कुछ लोगों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। मौके पर जो गोवंश के अवशेष मिले थे उसे दफना दिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed