{"_id":"6232157e519cb31994559386","slug":"cataract-operation-case-three-member-committee-of-doctors-constituted-for-investigation-aligarh-news-ali2871137117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोतियाबिंद के ऑपरेशन का मामला : जांच के लिए डॉक्टरों की तीन सदस्यीय कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोतियाबिंद के ऑपरेशन का मामला : जांच के लिए डॉक्टरों की तीन सदस्यीय कमेटी गठित
विज्ञापन
मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में 3500 रुपये नहीं देने पर बिना लेंस लगाए आंख का ऑपरेशन करने के मामले की डॉक्टरों की तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है। आरोपी वार्ड ब्वाय को यहां से हटा दिया गया है।
संजय गांधी कॉलोनी निवासी सविता मिश्रा ने अस्पताल के चिकित्सक एवं कर्मचारियों पर आरोप लगाया था कि 3500 रुपये नहीं देने पर उनके ससुर सुरेश चंद्र शर्मा का ऑपरेशन बिना लेंस के कर दिया गया। जबकि अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन नि:शुल्क होता है। सविता मिश्रा ने इसकी शिकायत सीएमएस से लेकर मुख्यमंत्री तक से की थी। सीएमएस डॉ. ईश्वर देवी बत्रा ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए डॉक्टरों की तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी को जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी वार्ड ब्वाय अशोक को यहां से हटाकर दूसरी जगह भेज दिया गया है। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला अस्पताल को लग गया है ‘भ्रष्टाचार’ का रोग
मलखान सिंह जिला अस्पताल को ‘भ्रष्टाचार’ का रोग लग गया है। आए दिन इस अस्पताल में शिकायतें सामने आती रही हैं। हड्डी रोग विभाग में मरीज से पैसे लेने के मामले में एक डॉक्टर को हटाया जा चुका है। मिलीभगत कर मरीजों से अवैध वसूली का खेल यहां खूब चलता है। नई सीएमएस डॉ. ईश्वर देवी बत्रा के लिए भ्रष्टाचार पर लगाम कसना चुनौती से कम नहीं है।