{"_id":"66630dda7925c812c80c0630","slug":"cash-and-mobile-looted-from-vegetable-seller-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ लुटेरे: सब्जी विक्रेता को लुटेरों ने तमंचे से किया घायल, नगदी और मोबाइल लूट हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ लुटेरे: सब्जी विक्रेता को लुटेरों ने तमंचे से किया घायल, नगदी और मोबाइल लूट हुए फरार
Fri, 07 Jun 2024 07:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 07 Jun 2024 07:11 PM IST
सार
लुटेरों ने एक सब्जी विक्रेता को रोका। उससे टमाटर तुलवाए। लुटेरों ने सब्जी विक्रेता को तमंचे की बट से घायल कर दिया। उसके बाद लुटेरे सब्जी विक्रेता से नगदी और मोबाइल लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता से लूट की जानकारी करती पुलिस
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी दिनेश पुत्र बलवीर मोटर साइकिल लगे रिक्शे से सब्जी बेचने का काम करता है। 7 जून की शाम सब्जी बेचने वह लुहारा गांव जा रहा था। सामने से आए अपाचे सवार दो लुटेरों ने उसे रोक लिया। पहले किसी गांव का पता पूछा, फिर टमाटर तुलवाए। दोनों लुटेरे सब्जी विक्रेता की जेब में रखे 2 हजार रुपए और मोबाइल छीनने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध करने पर तमंचे की बट सिर में मारकर सब्जी विक्रेता को लहुलुहान कर दिया। राहगीरों की आवाजाही होने से दोनों लुटेरे नगदी और मोबाइल लूट बाइक लेकर बरौठा नहर की ओर भाग गए। राहगीरों के फोन से पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
बता दें की दो दिन पहले भी महिला फाइनेंस कर्मी से दो बाइक सवार लुटेरों ने 90 हजार की लूट की थी। अभी तक लुटेरे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। वहीं पुलिस की ढुलमुल कार्यशैली के चलते 7 जून को भी लूट की घटना को अंजाम देकर लुटेरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है।