फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case registered against village head's husband over alleged derogatory remarks against MLA.

Aligarh News: विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, प्रधान पति पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 20 Jun 2026 02:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Case registered against village head's husband over alleged derogatory remarks against MLA.
क्षेत्र के गांव सहारा खुर्द की प्रधान के पति के खिलाफ क्षेत्रीय विधायक के संबंध में अपमानजनक और जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो से जुड़ा है।
विज्ञापन

गांव सहारा खुर्द निवासी धर्मपाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की कि ग्राम प्रधान के पति संजय कुमार का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि उक्त ऑडियो में संजय कुमार ने विधायक राजकुमार सहयोगी के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानजनक और अभद्र टिप्पणियां की हैं। शिकायतकर्ता ने अपने प्रार्थना पत्र के साथ संबंधित ऑडियो भी साक्ष्य के रूप में पुलिस को उपलब्ध कराया है। ऑडियो के आधार पर आरोपी संजय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


- संजय कुमार द्वारा विधायक को दी गई गाली-गलौज का वायरल ऑडियो कब का है, इसकी जांच की जा रही है। पूर्व में कोई कार्रवाई की गई है अथवा नहीं इसकी भी जांच की जाएगी। जांच करके साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। - कमलेश कुमार, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed