फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case registered against Khair Municipality Chairman Sanjay Sharma

Aligarh: खैर नगर पालिका चेयरमैन पर मुकदमा दर्ज, मतदान करने के बाद वोट डालते हुआ था वीडियो वायरल

Fri, 17 May 2024 04:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 17 May 2024 04:35 PM IST
सार

अलीगढ़ लोकसभा के लिए 26 अप्रैल को मतदान हुआ।  खैर नगर पालिका अध्यक्ष संजय शर्मा का वोट डालते हुए वीडियो वायरल हुआ था। मामले पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Case registered against Khair Municipality Chairman Sanjay Sharma
पुलिस ने दर्ज किया केस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

26 अप्रैल को लोकसभा अलीगढ़ सीट पर हुए मतदान के दिन मतदान करते समय का खैर नगर पालिका अध्यक्ष संजय शर्मा का वीडियो वायरल हुआ है। मामले में खैर थाने के दरोगा जगदीश कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें गोपनीयता भंग करने व मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप है।

विज्ञापन


दरोगा जगदीश कुमार के अनुसार वह 16 मई को खैर कस्बा के सुभाष चौक पर मौजूद थे। तभी उन्हें व्हाट्सएप पर कुछ फोटो व वीडियो मिले। जिसमें 26 अप्रैल को मतदान के समय के कुछ वीडियो चेयरमैन द्वारा अपनी फेसबुक आईडी पर वायरल किए गए। इससे मतदान की गोपनीयता भंग हुई और मतदाता प्रभावित करने, पार्टी विशेष को वोट डालने व वीडियो वायरल करने का आरोप तय हुआ। इसी आधार पर यह मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


सीओ खैर रंजन द्विवेदी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं इस विषय में खैर चेयरमैन संजय शर्मा से बात हुई तो कहा है कि मुकदमे के विषय में उनको जानकारी हुई है। पुलिस के समक्ष विवेचना में अपना पक्ष रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed