{"_id":"5ecbda4e0a5f31166b64f22b","slug":"case-registered-against-couple-celebrating-25th-marriage-anniversary-during-lockdown-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः भारी पड़ा दंपती को शादी की सालगिरह मनाना, लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः भारी पड़ा दंपती को शादी की सालगिरह मनाना, लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा
Mon, 25 May 2020 08:16 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 25 May 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
रास्ते में नाचते लोग
- फोटो : amar ujala
कोरोना संक्रमण अपने चरम पर है, मगर लोग हरकतों से बाज नहीं आ रहे। रविवार को महानगर के सौ फीसद लॉकडाउन घोषित क्षेत्र सासनी गेट में ऐसा ही मामला प्रकाश में आया। जहां एक व्यापारी ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह धूमधाम से मनाई और गाना-बजाना तक हुआ। बीच सड़क पर भीड़ जमाकर हुए इस जश्र का जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने व्यापारी व उनके अज्ञात परिजनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना सासनी गेट इंस्पेक्टर जावेद खां के मुताबिक व्यापारी पवन वार्ष्णेय निवासी कृष्णा टोला की रविवार को शादी की 25वीं सालगिरह थी। उन्होंने इस आयोजन को घर में धूमधाम से मनाया। साथ में दरवाजे पर जश्र हुआ और ढोल नगाड़ों के साथ स्कूटी पर सवार होकर दूल्हे के वेश में निकले। उनके साथ उनके रिश्तेदार और दोस्त, पड़ोसी शामिल थे, जो कि नाचते-गाते और जश्न मनाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
एक वीडियो फुटेज के आधार पर व्यापारी को नामजद करते हुए उसके 15 साथियों को अज्ञात में लॉकडाउन उल्लंघन और महामारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन