फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case not filed against Australian cricketer Mitchell Marsh

Aligarh News: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल मार्श पर नहीं लिखा गया मुकदमा, किसी ने फैलाई अफवाह

Sat, 25 Nov 2023 11:51 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 25 Nov 2023 11:51 AM IST
सार

एक्स पर एमोक नाम के एकाउंट होल्डर की ओर से यह पोस्ट की गई। जिसमें कहा गया कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल मार्श के खिलाफ यूपी के अलीगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई, क्योंकि उन्होंने विश्व कप ट्रॉफी पर अपना पैर रख दिया था। 

विज्ञापन
Case not filed against Australian cricketer Mitchell Marsh
मिचेल मार्श - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल मार्श द्वारा विश्व कप ट्रॉफी पर पैर रखने के मामले में अलीगढ़ जिला पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने की अफवाह सोशल मीडिया पर फैल गई। अफवाह के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर इसका खंडन किया है। बयान जारी किया है कि जिले में इस तरह का कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। ये जानकारी गलत है। किसी ने अफवाह फैला दी है।

विज्ञापन


एक्स पर एमोक नाम के एकाउंट होल्डर की ओर से यह पोस्ट की गई। जिसमें कहा गया कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल मार्श के खिलाफ यूपी के अलीगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई, क्योंकि उन्होंने विश्व कप ट्रॉफी पर अपना पैर रख दिया था। कार्यकर्ता पंडित केशव द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मार्श ने भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन


इसके बाद पोस्ट में उल्लेख है कि भाजपा नेता ने एक आदिवासी शख्स के चेहरे पर पेशाब कर दिया, लेकिन इससे भावनाएं आहत नहीं हुईं। मणिपुर पिछले 6 महीने से जल रहा है, लेकिन इससे भारतीयों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंची। लेकिन एक खिलाड़ी ने ट्रॉफी पर पैर (बहस योग्य मुद्दा) रखते हुए अपना दबदबा दिखाया है, जिसने भारतीयों को विरोध करने और शिकायत दर्ज करने के लिए मजबूर कर दिया है। सचमुच, नया भारत जल्द ही विश्वगुरु बनने की राह पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। बात इस कदर फैली कि जिला पुलिस को सफाई देनी पड़ी। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक की ओर से बयान जारी किया गया कि इस तरह का कोई मुकदमा जिले में दर्ज नहीं हुआ है। साथ में सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर इस बात का खंडन किया। बता दें कि चार दिन पहले इस तरह की तहरीर जरूर केशवदेव द्वारा देहली गेट में दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed