फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case filed from both sides in assault on BSA clerk

Aligarh: बीएसए के बाबू से मारपीट में दोनों ओर से मुकदमा दर्ज, घर में घुसकर पत्नी और बच्चों को भी पीटने का आरोप

Mon, 25 Aug 2025 02:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 25 Aug 2025 02:26 PM IST
सार

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाकी कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि यह विवाद पटल बदलाव के चलते हुआ है।

विज्ञापन
Case filed from both sides in assault on BSA clerk
रिपोर्ट दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग के बाबू कौशलेंद्र सिंह और पत्नी व बच्चों संग 22 अगस्त रात घर में घुसकर हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों ओर से मुकदमा दर्ज किया है। पहला मुकदमा बाबू की ओर से, जबकि दूसरा मुकदमा हमलावर पक्ष की ओर से लिखा गया है।

विज्ञापन


इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराते हुए बाबू कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि वे अपने घर पर थे। तभी नामजद बीआरसी लोधा के परिचायक दुष्यंत का फोन आया। बातचीत करते हुए वह घर आ गया। उसके साथ एमडीएम जिला समन्वयक खेलेंद्र कुमार, विभाग के ही देवेंद्र कुमार, योगेश व अनिल यादव आदि आए। आते ही घर में घुसकर इन्होंने मारपीट कर दी। बीच-बचाव में आए पत्नी व बेटे को भी पीटा गया। इनके हाथों में लाठी, डंडे, चाकू, सरिया आदि थे, जिनके हमले से बाबू व परिजनों को चोट आ गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने इन सभी पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरी ओर से भी घर के बाहर बात करते समय बाबू पर पीटने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसमें दूसरे पक्ष के भी चोट लगना बताया है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाकी कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि यह विवाद पटल बदलाव के चलते हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed