फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case filed due to Facebook post

संघ के पूर्व पदाधिकारी की फेसबुक पोस्ट पर बखेड़ा, मुकदमा दर्ज

Tue, 27 Oct 2020 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Case filed due to Facebook post
थाने पहुंचे रामलीला कमेटी के पदाधिकारी - फोटो : HARDUAGANJ
सोमवार को संघ के पूर्व जिला संपर्क प्रमुख मनोज भारद्वाज की ओर से फेसबुक पर की गई एक पोस्ट ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ने मनोज भारद्वाज के विरुद्ध मानहानि की रिपोर्ट हरदुआगंज थाने में दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र की नवमी पर कस्बे में रामलीला कमेटी की ओर से काली की शोभायात्रा निकाली जाती है। इस बार रामलीला कमेटी के साथ ही काली कला केंद्र की ओर से अलग-अलग काली की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस पर रामलीला कमेटी और दूसरे पक्ष में मनमुटाव हो गया। आरोप है कि इसी पर संघ के पूर्व जिला संपर्क प्रमुख मनोज भारद्वाज ने परंपरा तोड़े जाने का हवाला देकर फेसबुक पर एक पोस्ट डाला। पोस्ट में दशहरा के दिन रावण की जगह रामलीला कमेटी के लोगों का पुतला फूंकने की बात कही गई है।
विज्ञापन

इस पोस्ट पर नाराजगी जताते हुए रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रौदास सिंह चौहान की ओर से मनोज भारद्वाज के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर, मनोज भारद्वाज का कहना है कि मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है। इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाव में पुलिस ने मुख्य धाराएं रिपोर्ट में नहीं जोड़ी हैं। इस बात की शिकायत एसएसपी से मिलकर की जाएगी। जरूरत पड़ने पर कमेटी न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएगी।

-रामलीला कमेटी
आईटी एक्ट के लिए प्रमाणिक सबूत होना आवश्यक है। अभी हमें एक पर्चा मिला है। सबूत मिलने पर धाराएं बढ़ सकती हैं। जांच जारी है। विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
- रितेश कुमार, थानाध्यक्ष, हरदुआगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed