फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case filed against those who blocked highway in protest against cow slaughter

Aligarh News: गोकशी के विरोध में हाईवे जाम करने वालों पर मुकदमा

Wed, 08 Jan 2025 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 08 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Case filed against those who blocked highway in protest against cow slaughter
सुमेपुर गांव के बाहर गोकशी की घटना के विरोध में हाईवे जाम करने वालों पर पुलिस ने 13 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। चार नामजद सहित 150 लोेगों को इसमें आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन



22 दिसंबर और 25 दिसंबर को गांव सुमेरपुर-कलुवा के पास से गुजर रहे पुराने नाले में ग्रामीणों को गोवंश के अवशेष पड़े मिले थे। तीन दिन के अंदर गोकशी की दो घटनाओं से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। 25 दिसंबर को मौके पर पड़े मिले अवशेष पचपेड़ा मोड़ पर रखकर हाईवे जाम कर हंगामा शुरू कर दिया था। इससे करीब तीन घंटे तक हाईवे जाम रहा था। एसएसपी संजीव सुमन ने मौके पर पहुंचकर तत्कालीन इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह को निलंबित करने के साथ ही गोकशी करने वालों को पकड़ने और कठोर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था।
विज्ञापन




मामले में मंगलवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कंवरपाल सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। कहा गया है कि सुमेरपुर गांव के पास गोकशी की घटना पर 25 दिसंबर को कलुवा निवासी रवि लोधी, चंदरौला निवासी मोहित ठाकुर, पं. राधे तनु महाराज, निवासी भरतरी हाल निवासी लालजी धाम आश्रम ब्रज कुंज काॅलोनी श्री धाम वृंदावन सहित 100-150 अज्ञात लोगों ने बुलंदशहर-अलीगढ़ हाईवे को पचपेड़ा मोड़ पर तीन घंटे तक जाम रखा। इससे आने-जाने वाले नागरिकों सहित बीमार व्यक्तियों को कई घंटे भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हंगामा कर रहे लोगों ने भैंस से भरी एक डीसीएम के शीशे तोड़े और गाड़ी चालक से गाली-गलौज करते हुए हाथपाई कर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed