फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case filed against student who slapped Chief Proctor

Aligarh : चीफ प्रॉक्टर को चांटा मारने वाली छात्रा पर मुकदमा दर्ज, वीसी से लगाई डिबार करने की गुहार

Wed, 12 Feb 2025 12:36 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 12 Feb 2025 12:36 AM IST
सार

दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी विवेकानंद काॅलेज ऑफ लाॅ में एलएलबी पांचवें सेमेस्टर की छात्रा है। दोपहर 12:30 बजे डीएस कॉलेज में चीफ प्रॉक्टर परीक्षा कक्षों में चेकिंग कर रही थीं। उसी समय छात्रा के पास नकल सामग्री पकड़ ली गई, इसी के चलते उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Case filed against student who slapped Chief Proctor
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के डीएस कॉलेज में 10 फरवरी को विवेकानंद काॅलेज ऑफ लाॅ की छात्रा द्वारा कॉलेज की चीफ प्रॉक्टर प्रो. रेनू सिंघल को चांटा मारने के मामले में 11 फरवरी को चीफ प्रॉक्टर ने थाना गांधी पार्क में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर छात्रा के खिलाफ परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, दुर्व्यवहार और हाथापाई का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी विवेकानंद काॅलेज ऑफ लाॅ में एलएलबी पांचवें सेमेस्टर की छात्रा है। दोपहर 12:30 बजे डीएस कॉलेज में चीफ प्रॉक्टर परीक्षा कक्षों में चेकिंग कर रही थीं। उसी समय छात्रा के पास नकल सामग्री पकड़ ली गई, इसी के चलते उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। आरोप है कि इसी बीच छात्रा ने उनके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी और मामला तूल पकड़ने पर चांटा मार दिया। 
विज्ञापन


 रिपोर्ट में कहा गया है कि छात्रा ने चीफ प्रॉक्टर का पर्स खींचा और जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले कि चीफ प्रॉक्टर कुछ समझ पातीं छात्रा ने उनके ऊपर फिर से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद शिक्षक डाॅ. सत्यम शर्मा, प्रो. अंजुल सिंह व अन्य शिक्षकों ने मिलकर चीफ प्रॉक्टर को सुरक्षित दूरी पर किया। सीओ बन्नादेवी राजीव द्विवेदी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं, कॉलेज के शिक्षक संघ ने भी कुलपति से छात्रा को डिबार करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

डीएस कॉलेज में कई कॉलेज का केंद्र 

आरएमपीएसयू की परीक्षाएं चल रही हैं। डीएस कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है, जहां कई कॉलेज के परीक्षार्थी दे रहे हैं। इनमें विवेकानंद कॉलेज ऑफ लॉ सहित अन्य कॉलेज शामिल हैं।   

कुलपति तक पहुंचा मामला, शिक्षक संघ को दिया आश्वासन
चीफ प्रॉक्टर प्रो. रेनू सिंघल ने चांटा मारने के मामले में छात्रा की शिकायत कुलपति प्रो. एनबी सिंह से की है। मामले में कुलपति ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यह घटना दुखद है। कुलपति से राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रम्पुटा) और डीएस कॉलेज शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल मिला। मौके पर अध्यक्ष रम्पुटा के अध्यक्ष प्रो. हरीश शर्मा, महामंत्री डॉ. रनवीर सिंह, डीएस कॉलेज के शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. अवनीश सिंह, मंत्री डॉ. विशाल यादव, पुष्पेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।    

आरोपी छात्रा ने भी मांगी माफी

घटना के बाद आरोपी छात्रा उर्मेश ने डीएस कॉलेज की चीफ प्रॉक्टर से माफी मांगी।  छात्रा ने कहा कि वह तनाव के साथ परेशान भी थी। इसी के चलते अभद्रता कर बैठी। 

विवेकानंद कॉलेज ऑफ लॉ की विधि की छात्रा ने जो कृत्य किया है, अशोभनीय है। छात्रा को डिबार करने के लिए कुलपति से अनुरोध किया गया है।  -प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज, प्राचार्य, डीएस कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed