{"_id":"60cce3228ebc3e2d47799b08","slug":"case-filed-against-ste-in-case-of-worker-s-death-city-office-news-ali265873437","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की मौत के मामले में एसटीई पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर की मौत के मामले में एसटीई पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन से लाइन पार कर प्लेटफार्म दो पर आ रहे मजदूर की मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में एसटीई (वरिष्ठ टिकट पर्यवेक्षक) पर जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा मृतक के बेटे सरफराज आलम ने लिखाया है। इधर, प्रयागराज डिवीजन से एसटीई के खिलाफ विभागीय जांच जारी है।
वाकया 10 जून का है। रात डेढ़ बजे हबीबुल रहमान (42) निवासी रानी गांव, किशनगंज, बिहार अपने गांव के साथी अफसर आलम, सबी अनवर, शफीक आलम के साथ ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर उतरा। वह ईएमयू पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। करीब दो इनके पास एसटीई नीरज कुमार यादव निवासी भागलपुर, बिहार पहुंचा। उसने टिकट चेक की तो पाया कि सबी अनवर और अफसर आलम के पास वेटिंग टिकट थी। टिकट चेक करने के बाद एसटीई उनको प्लेटफार्म तीन से लाइन पार करते हुए लाने लगा। हबीबुल रहमान और शफीक लाइन पार कर रहे थे, तभी दिल्ली की ओर से मालगाड़ी आ गई। हबीबुल रहमान मालगाड़ी की चपेट में आ गया। मामले की जानकारी होने पर ऑपरेटिंग स्टाफ से लेकर आरपीएफ और जीआरपी पहुंची। थाना प्रभारी जीआरपी अब्दुल मुईज ने बताया कि मजदूर एसटीई पर लाइन पार कराने का आरोप लगा है। मृतक हबीबुल रहमान के बेटे सरफराज ने मुकदमा दर्ज कराया है। धारा 304-ए में मुकदमा दर्ज किया है।
सांठगांठ के खेल में जान गई
रेलवे से जुड़े लोगों ने बताया कि यह टिकट चेकिंग स्टाफ बेटिकट या वेटिंग टिकट वाले यात्रियों से पैसे लेने का खेल करते हैं। पिछले दिनों महाबोधि एक्सप्रेस में छह लोगों को प्लेटफार्म टिकट पर ही बिहार के लिए रवाना कर दिया था। उसमें भी पैसे के लेनदेन का मामला था। साथ ही नीरज का नाम भी उक्त घटना में जुड़ा था।
विज्ञापन
मजदूर की मौत लाइन क्रॉसिंग के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से होना दुखद है। इस मामले में प्रथम दृष्टया जिस प्रकार से घटना सामने आई है, उसके आधार पर जांच बैठा दी गई है। डीटीएम टूंडला संजय कुमार मामला देख रहे हैं। जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी प्राप्त हुई है।
- अमित सिंह, पीआरओ, एनसीआर डिवीजन