फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case filed against inspector and constable in woman constable suicide case

महिला सिपाही की आत्महत्या: दरोगा-सिपाही पर मुकदमा, दोनों ने किया शोषण, रिपोर्ट में भाई ने बताई खुदकुशी की वजह

Sat, 06 Dec 2025 03:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 03:59 PM IST
सार

मृतका सिपाही के भाई ने आरोप लगाया कि हेमलता को फोन से परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी दी गयी थी, इसलिए उसने मजबूर होकर आत्महत्या करनी चाही। उसने अपने मोबाइल फोन पर स्टेटस लगाया कि किसी को हर्ट नहीं करना चाहती हूँ, मुझे माफ़ कर देना।

विज्ञापन
Case filed against inspector and constable in woman constable suicide case
मृतक महिला सिपाही हेमलता - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा की महिला सिपाही हेमलता की अलीगढ़ में खुदकुशी करने के मामले में एक दरोगा व एक सिपाही पर भाई ने मुकदमा दर्ज कराया है। दरोगा वर्तमान में कासगंज में तैनात है और सिपाही अलीगढ़ के रोरावर थाने में कार्यरत है। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मृतका सिपाही हेमलता के भाई ने बताया कि उसकी बहन ने अपनी जान क्यूं दी।

विज्ञापन


कहती थी किसी पुलिस वाले से ही करूंगी शादी
मृतका हेमलता के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि मेरी बहन हेमलता वर्ष 2015-16 यूपी पुलिस सिपाही के पद पर भर्ती हुई थी। विगत कई वर्षों से अलीगढ़ में कई थानों पर कार्यरत रही। अंतिम समय में वह रोरावर थाना पर आईजीआरएस पोर्टल पर कार्य कर रही थी। वह अलीगढ़ में बन्नादेवी थाना अंतर्गत जवाहर नगर स्थित सेवानिवृत उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह विश्नोई के मकान में किराये पर रह रही थी। वह मुझसे एवं घरवालों से मोबाइल फोन से बात करती रहती थी। उससे शादी करने के लिए कहने पर कहती थी कि अभी थोड़ा समय दो मैं पुलिस विभाग के किसी व्यक्ति से शादी करूंगी। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Aligarh News: महिला सिपाही ने की खुदकुशी, व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाकर फंदे पर लटककर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा से चलीं शादी की बात
भाई ने बताया कि काफी समय पहले हेमलता ने मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान थाना बन्ना देवी पर तैनात उप निरीक्षक संदीप कुमार से शादी की बातचीत चलना बताया था और मुलाकात कराने की बात कही थी। उसके किसी अन्य जनपद में स्थानांतरण हो जाने के कारण तथा मेरी बहन का कुछ समय बाद थाना बन्ना देवी से स्थानांतरण महिला थाना में से थाना रोरावर हो गया था। 

सिपाही से बढ़ी नजदीकी, जताई शादी की इच्छा

भाई ने बताया कि थाना रोरावर में तैनात सिपाही कुलवीर बाल्यान से मेरी बहन की मुलाकात हुई और दोनों एक दूसरे के अत्यधिक नजदीक आ गए। इस बारे में मेरी बहन ने मुझसे एवं परिवार वालों से कई बार उसका नाम लेकर शादी की इच्छा जाहिर की थी और मुलाकात कराने को कहा था। हमारे परिवार में 30 नवंबर को चाचा की लड़की की शादी थी। हेमलता ने कहा था कि शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर आ रही हूं और साथ कुलवीर बाल्यान भी आएगा। हेमलता 10 दिन की छुट्टी लेकर देवठान पर घर आई थी। उस समय सभी घर वालों के सामने अपनी शादी की बात कुलवीर बाल्यान से करने को कही थी। 


सिपाही की दरोगा से हुई बात, फिर शुरू किया हेमलता का शोषण
भाई ने आरोप लगाया कि सिपाही कुलवीर बाल्यान को हेमलला के दरोगा संदीप कुमार से संपर्क की जानकारी हुई और उसने दरोगा से बातचीत की। दरोगा और सिपाही ने मेरी बहन को मानसिक एवं भावनात्मक रूप से परेशान किया जाने लगा, इससे वह अवसाद में आ गई। 

खुदकुशी वाले दिन साथ आने वाला था सिपाही

भाई ने बताया कि हेमलता ने 29 नवंब को करीब दोपहर 12-12:30 बजे पिताजी को फोन पर बताया कि मुझे छुट्टी मिल गयी है और मैं शादी में आ रही हूं। मेरे साथ कुलवीर बाल्यान भी आ रहा है, परन्तु दोपहर को करीब 2 बजे रोरावर थाना पुलिस के द्वारा मेरे पिताजी को सूचना दी गयी कि आपकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली है। आप तुरंत आ जाओ। परिजन मृत्यु के कारण सदमे में आ गए, इसलिए रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमलता को दोनों के द्वारा लगातार शादी का दबाब देकर मानसिक, शारीरिक व भावनात्मक रूप से प्रताड़ित करके आत्महत्या करने की लिए उत्प्रेरित किया। 

स्टेटस पर लिखा किसी को हर्ट नहीं करना चाहती हूँ मुझे माफ़ कर देना ... 
भाई ने आरोप लगाया कि हेमलता को फोन से परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी दी गयी थी, इसलिए उसने मजबूर होकर आत्महत्या करनी चाही। उसने अपने मोबाइल फोन पर स्टेटस लगाया कि किसी को हर्ट नहीं करना चाहती हूँ, मुझे माफ़ कर देना। जिससे ये स्पष्ट हो रहा है दोनों ने उसे मानसिक, शारीरिक एवं भावनात्मक रूप से परेशान किया जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed