फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case filed against 20 named and 150 unknown in stone pelting case in Chandaniya

चंदनिया में पथराव: 20 नामजद, 150 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज, छह लोग हिरासत में, पुलिस-पीएसी तैनात

Mon, 05 Aug 2024 04:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 05 Aug 2024 04:55 PM IST
सार

युवती अपने दरवाजे पर खड़ी थी। जिस पर एक युवक ने छींटाकशी कर दी। इसी विवाद में वहां पथराव हुआ और आरोप दोनों ओर से हवाई फायरिंग तक का है। पुलिस ने बल प्रयोग कर हालात काब किए। इस झगड़े में इलाका चौकी प्रभारी आशीष कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
Case filed against 20 named and 150 unknown in stone pelting case in Chandaniya
चंदनिया में पथराव के बाद भ्रमण करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

गांजा व अन्य नशा उत्पाद बिक्री को लेकर बदनाम क्वार्सी के मोहल्ला चंदनिया में 3 अगस्त देर रात हुए पथराव मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें 20 लोग नामजद किए हैं और 150 अज्ञात आरोपी बनाए हैं। हालांकि इलाके में माहौल सामान्य है और सामान्य दिनों की तरह आवाजाही के बीच दुकानें भी खुलीं। दोनों पक्षों की ओर से भी पुलिस को तहरी दिए जाने की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों गांजा बिक्री को लेकर दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को पुलिस ने जेल भेजा था। इसके बाद से दोनों ही पक्षों के लोग एक दूसरे पर जेल भिजवाने का संदेह करने लगे। इसे लेकर मनमुटाव के बीच 3 अगस्त को विवाद शुरू हुआ। इसी दौरान एक युवती अपने दरवाजे पर खड़ी थी। जिस पर एक युवक ने छींटाकशी कर दी। इसी विवाद में वहां पथराव हुआ और आरोप दोनों ओर से हवाई फायरिंग तक का है। पुलिस ने बल प्रयोग कर हालात काब किए।
विज्ञापन

चंदनिया में पुलिस बल
विज्ञापन
विज्ञापन

इस झगड़े में इलाका चौकी प्रभारी आशीष कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें बीस नामजद जीतू, सुमित, जितेंद्र, संदीप, रामेश्वर, शनि, गजेंद्र, शैलेंद्र, जानी, हेमंत, अन्नू, रति, अनमोल, सचिन, राहुल, रषिभ, विजय, देवेंद्र, बिट्टू, मधू नामजद हैं और 150 सौ अज्ञात आरोपी हैं। मुकदमे के अनुसार आरोपियों में झगड़े की सूचना पर लैपर्ड और थाना पुलिस पहुंची तो यह लोग आपस में झगड़ा करते रहे और पथराव करते रहे। 

इससे इलाके का माहौल बिगड़ गया और लोग दहशत में आ गए। किसी तरह बल प्रयोग कर शांति व्यवस्था कायम की गई। सीओ तृतीय अमृत जैन के अनुसार मामले में छह आरोपी हिरासत में हैं। पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। बाकी इलाके में बाजार सामान्य दिनों की तरह खुला। इधर, दोनों पक्ष भी एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर देने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं मोहल्ले में पुलिस व पीएसी तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed