फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case against SP leader in Mamu Bhanja case

मामू भांजा प्रकरण: चाहे गोली क्यों न चल जाए वाले बयान पर सपा नेता पर मुकदमा, हत्यारोपी परिवार ने दी नई तहरीर

Tue, 25 Jun 2024 03:04 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 25 Jun 2024 03:04 AM IST
सार

विवादित बयान को लेकर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष व दो बार कोल सीट पर चुनाव लड़ चुके अज्जू इस्हाक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्यारोपी व्यापारी पक्ष की ओर से भी बदली हुई तहरीर पुलिस को भेज दी गई है।

विज्ञापन
Case against SP leader in Mamu Bhanja case
सपा नेता अज्जू इश्हाक - फोटो : अज्जू इश्हाक एफबी एकाउंट

विस्तार

अलीगढ़ के मामू भांजा इलाके में सियासी दखलंदाजी के बीच जहां दोनों ही पक्ष अपनी मांगों पर अडिग हैं। वहीं पुलिस ने सियासी दखल को देखते हुए विवादित बयान को लेकर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष व दो बार कोल सीट पर चुनाव लड़ चुके अज्जू इस्हाक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्यारोपी व्यापारी पक्ष की ओर से भी बदली हुई तहरीर पुलिस को भेज दी गई है। जिस पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने पर विचार कर रही है। 

विज्ञापन


गांधीपार्क के मामू भांजा में बीती 18 जून की रात हुए घटनाक्रम के बाद जब शव जिला अस्पताल में रखा गया था। तभी सपा नेता अज्जू इशहाक की ओर से शव के पास खड़े होकर यह ऐलान किया गया था कि चाहे गोली क्यों न चल जाएं। मगर तब तक शव दफन के लिए नहीं जाएगा, जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते। यह बयान वीडियो रिकार्ड कर वायरल कर दिया गया। इसी बयान पर पहले दिन से भाजपा व व्यापारी पक्ष भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाकर मुकदमे की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस अब तक टालमटोल रवैया अपना रही थी। मगर सोमवार को भाजपा, व्यापारी पक्ष, आरोपी पक्ष व कुछ लोगों के साथ संघ कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इन पदाधिकारियों के स्तर से इस मुद्दे पर आवाज बुलंद की गई। इसी क्रम में बन्नादेवी थाने की मलखान सिंह जिला अस्पताल चौकी प्रभारी ने अज्जू इस्हाक पर बन्नादेवी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें विवादित बयान देकर वैमनस्यता पैदा करने आदि संबंधी धाराएं लगाई गईं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, हत्यारोपी व्यापारी पक्ष द्वारा मामले में पहले दिन दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। जिसे बदलकर दिया गया है। सोमवार को यह तहरीर एसएसपी आवास पर संघ कार्यालय पर हुई बैठक के बाद भेजी गई। इस तहरीर में लिखा है कि औरंगजेब व उसके साथी लूट के लिए घर में घुसे। लूट के दौरान हथियारों से परिवार को डराया धमकाया और महिलाओं से छेड़खानी की। पुलिस को देर शाम यह तहरीर मिल गई। जिस पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने पर मंथन कर रही है। बाकी मुकदमे की धाराएं बदलने संबंधी व कुछ को निर्दोष करार देकर नाम निकालने आदि मुद्दों पर भी मांग रखी गई है। जिस पर पुलिस स्तर से अभी कोई जवाब नहीं मिला है। 

Trending Videos

29 जून को प्रदेशाध्यक्ष की अगुवाई में आएगा कांग्रेस का दल

इस मामले में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल फिर से 29 जून को आएगा। इस बार यह प्रतिनिधि मंडल खुद प्रदेशाध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में आएगा। जिसमें विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम के अलावा सांसद इमरान मसूद, सांसद आरके राठौर, सांसद तनुज पूनिया, विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक राजकुमार रावत, अनिल यादव, कौशलेंद्र यादव, विनीत पाराशर वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खां शामिल किए गए हैं। कांग्रेस नेता रूही जुबैरी ने बताया कि यह प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट देगा। प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिलेगा। 

मंदिर में जुटा सर्वसमाज, एकजुटता का आह्वान
इस प्रकरण में 25 जून देर शाम श्री वार्ष्णेय मंदिर में अखिल भारतवर्षीय श्री वैश्य बारहसैनी महासभा (रजि) के तत्वाधान में सर्व समाज की बैठक हुई। जिसमें निर्दोषों की रिहाई की चर्चा हुई। प्रशासन की पुरजोर निंदा करते हुए एकजुट होने का आह्वान किया गया। कहा गया कि इस घटना से हिंदू समाज में रोष है। सभी ने एक राय होकर शासन प्रशासन को कहा है कि निर्दोष व्यक्तियों को संगीन धाराओं से मुक्त कराकर शीघ्र रिहा करे। अन्यथा आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर शहर विधायक मुक्ता राजा, वार्ष्णेय मंदिर के व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता, बृजेश कंटक, पार्षद मनीष अग्रवाल, रतन कुमार, मनोज कुमार खलीफा, यतेंद्र कुमार वाईके, सुबोध कुमार स्वीटी, मनीष राय, आलोक वात्सल्य, राहुल स्क्रैप, सुभाष लिटिल, अजय गुप्ता लिथो आदि थे। संचालन योगेश गुप्ता ने किया।

इस मामले में जेल गए व्यापारी परिवार की ओर से आरोपी के घर में घुसने संबंधी घटनाक्रम में नई तहरीर मिली है। वहीं सपा नेता अज्जू इस्हाक पर विवादित बयान देने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है। बाकी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। और मामले पर नजर रखी जा रही है।-संजीव सुमन, एसएसपी
मेरे स्तर से जो भी कुछ किया गया, वह सिर्फ न्याय हित में किया गया। मेरे मन में आज, न कभी पहले और न कभी बाद में धर्म या जाति विशेष के पक्ष की बात है। आगे भी इस परिवार के साथ न्याय के लिए लड़ता रहूंगा। मुकदमे से डरने वाला नहीं हूं।-अज्जू इस्हाक, पूर्व महानगर अध्यक्ष सपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed