फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case against 26 for ignoring vehicle acquisition notice

अलीगढ़ः वाहन अधिग्रहण नोटिस को नजरअंदाज करने पर 26 के खिलाफ मुकदमा

Sat, 05 Feb 2022 12:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Case against 26 for ignoring vehicle acquisition notice
विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। जिसके तहत 20 हजार व्यावसायिक व 5 हजार निजी वाहन स्वामियों को वाहन उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन द्वारा नोटिस भेजा जा चुका है। कुछ लोगों ने इस नोटिस की अनदेखी कर दी। जिला प्रशासन द्वारा अब ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ऐसे लोगों की सूची बना कर चिह्नित कर रहा है। शुक्रवार को 26 लोगों को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि अभी तक 25 हजार लोगों को नोटिस भेजे जा चुकें हैं। चुनाव को सफल बनाने के लिए पुलिस फोर्स, प्रशासनिक अधिकारियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा वाहन अधिग्रहण किए जा रहे हैं। जिन लोगों ने समय अनुसार वाहन उपलब्ध नहीं कराए हैं उनको चिह्नित कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शुक्रवार को 26 लोगों को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी तक करीब पांच दर्जन से ज्यादा लोग चिह्नित किए जा चुके हैं। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed