{"_id":"6456aa76a9ce8b064105aac6","slug":"care-center-built-for-senior-citizens-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सीनियर सिटीजन के लिए बनेगा केयर सेंटर, जिसमें बुजुर्गों के लिए होंगी ये सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सीनियर सिटीजन के लिए बनेगा केयर सेंटर, जिसमें बुजुर्गों के लिए होंगी ये सुविधाएं
Sun, 07 May 2023 12:59 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 07 May 2023 12:59 AM IST
सार
बुजुर्गों के लिए यह सेंटर बनवाया जाएगा। जिसमें बुजुर्गों के बैठने, आराम करने, नाश्ता, मनोरंजन, उपचार समेत अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। 20 से 25 लाख रुपये इसके निर्माण पर खर्च किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
बुजुर्ग प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार के आदेश पर नगर निगम शहर में सीनियर सिटीजन केयर सेंटर का निर्माण कराने की तैयारी में है। इसके लिए अलीगढ़ सहित प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में निर्माण की तैयारी है। अलीगढ़ में जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बताया गया है कि बुजुर्गों के लिए यह सेंटर बनवाया जाएगा। जिसमें बुजुर्गों के बैठने, आराम करने, नाश्ता, मनोरंजन, उपचार समेत अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। 20 से 25 लाख रुपये इसके निर्माण पर खर्च किए जा सकते हैं। नगर निगम इसके निर्माण को लेकर बेहतर लोकेशन पर जमीन की तलाश कर रहा है।
विज्ञापन
इसमें स्टाफ भी तैनात किया जाएगा और सभी सुविधाएं नि:शुल्क होंगी। नगर निगम के मुख्य अभियंता सुरेश चंद के अनुसार इसके लिए जमीन की तलाश जारी है।