{"_id":"63d65f0565220f7779088fa5","slug":"car-ran-over-the-young-man-returning-after-defecation-then-hit-the-truck-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शौच कर लौट रहे युवक को कार ने रौंदा, फिर मारी ट्रक में टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शौच कर लौट रहे युवक को कार ने रौंदा, फिर मारी ट्रक में टक्कर
Sun, 29 Jan 2023 05:27 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 29 Jan 2023 05:27 PM IST
सार
अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव मलसई निवासी 40 वर्षीय हेमराज उर्फ डुमर सिंह शनिवार रात 9 बजे के करीब शौच कर घर वापस लौट रहा था। तभी एक कार चालक ने उसे रौंद दिया। हेमराज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विलाप करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खैत पर से शौच कर घर लौट रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ दूरी पर जाकर कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव मलसई निवासी 40 वर्षीय हेमराज उर्फ डुमर सिंह शनिवार रात 9 बजे के करीब शौच कर घर वापस लौट रहा था। तभी एक कार चालक ने उसे रौंद दिया। हेमराज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पूलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
कार हेमराज को टक्कर मारने के बाद कुछ दुरी पर जाकर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई और क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने कार व ट्रक को कब्जे में ले लिया। मृतक हेमराज ने अपने पीछे एक बेटा, दो बेटियाँ और पत्नी को रोते बिलखते छोडा है। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन