{"_id":"6a157740a214a095510a0708","slug":"car-overturned-in-quarsi-rajbaha-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्कूटर सवार को बचाने के चक्कर में रजबहा में गिरी कार, कार सवार दोनों युवकों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्कूटर सवार को बचाने के चक्कर में रजबहा में गिरी कार, कार सवार दोनों युवकों को सुरक्षित निकाला
Tue, 26 May 2026 04:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 26 May 2026 04:04 PM IST
सार
कार को चुन्नू चला रहा था। वह अपनी कार से क्वार्सी चौराहे से एटा चुंगी की ओर जा रहा था, तभी सामने से एक स्कूटर आ गया। उसको बचाने के चक्क्कर में कार रजबहा में गिर गई।
विज्ञापन
एटा बाईपास स्थित रजबहा में गिरी कार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में क्वार्सी थाना क्षेत्र के एटा बाईपास स्थित इंजीनियरिंग कॉलोनी के पास 25 मई को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। एक कार सड़क पर अचानक सामने आए स्कूटर सवार को बचाने के प्रयास में रजबहा में जा गिरी। गनीमत रही कि कार सवार दोनों युवकों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कार को चुन्नू नामक युवक चला रहा था, जो पेशे से फोटोग्राफर है। सोमवार को वह अपनी कार से क्वार्सी चौराहे से एटा चुंगी की ओर जा रहा था, तभी अचानक यह हादसा हो गया। थाना क्वार्सी के प्रभारी निरीक्षक शिव प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना के बाद कार सवार युवकों ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों का कहना है कि एटा बाईपास मार्ग पर भारी वाहनों और तेज रफ्तार ट्रैफिक का लगातार आवागमन रहता है, जिसके चलते यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सड़क किनारे स्थित रजबहा के कारण हमेशा खतरा बना रहता है। इसे पाटने की मांग को लेकर क्षेत्रवासी कई बार सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन