फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Car falls in drain on quarry bypass, three elderly people died

क्वार्सी बाईपास पर नाले में गिरी कार, तीन बुजुर्गों की मौत

Sat, 15 Feb 2020 10:03 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 15 Feb 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Car falls in drain on quarry bypass, three elderly people died
क्वार्सी बाइपास स्थित नाले में अनियंत्रित होकर गिरी कार। - फोटो : Dig Vishal
क्वार्सी बाईपास पर शताब्दी नगर के बाहर नाले में कार पलटने से शनिवार सुबह तीन वरिष्ठ नागरिकों की मौत हो गई। इस हृदयविदारक हादसे के वक्त तीनों सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक दोस्त कार सीखने और टहलने के इरादे से घर से निकले थे। जैसे ही कार शताब्दी नगर से मुड़कर बाईपास पर आई तो सामने से आते दो स्कूली बच्चों को बचाने के फेर में कार चला रहे बुजुर्ग नियंत्रण खो बैठे और अनियंत्रित हुई कार पलटा खाते हुए नाले में गिर गई।
विज्ञापन



राहगीरों व प्रत्यक्षदर्शियों की चीख पुकार पर बमुश्किल आधा घंटे बाद तीनों को बाहर निकाला जा सका। मगर पानी में डूबने और बंद कार में दम घुटने के कारण तीनों की मौत हो गई। खबर पर तीनों परिवारों में कोहराम मच गया। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिवारों को सौंप दिया गया है। इधर, भाजपा विधायक अनिल पाराशर ने इस मामले में कमिश्नर और डिप्टी सीएम से आबादी क्षेत्र में खुले नाले पर सेफ्टी गार्ड न होने को लेकर वार्ता की है, जिस पर उन्हें पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर कार्रवाई और सेफ्टी गार्ड लगाने का भरोसा मिला है। 
विज्ञापन



क्वार्सी क्षेत्र में कयामपुर बाईपास स्थित शताब्दी नगर निवासी नंदन सिंह अधिकारी (61), बनवारी लाल (61), लाल सिंह (60) दोस्त थे और तीनों बैंक प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त थे। तीनों रोजाना बनवारी लाल की स्विफ्ट कार से घूमने तालानगरी जाया करते थे। इस दौरान कार सीखने व चलाने का शौक भी पूरा करते थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे तीनों एक साथ निकले थे। कार बनवारी लाल चला रहे थे, जबकि नंदन सिंह उनके बगल वाली सीट पर और लाल सिंह पीछे बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही कार शताब्दी नगर से बाहर आकर क्वार्सी चौराहे की ओर मुड़ी, तभी सामने से आते बच्चों को बचाने के फेर में कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद सीधे नाले में जा गिरी। यह देख वहां भीड़ जमा हो गई। खबर पर क्वार्सी पुलिस भी पहुंच गई। बाद में लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से कार को नाले की एक साइड में किया और कार में फंसे तीनों वरिष्ठजनों को पिछला शीशा तोड़कर बाहर निकाला और दीनदयाल संयुक्त अस्पताल पहुंचाया गया।




मगर, तब तक तीनों की मौत हो गई। इस दौरान विधायक अनिल पाराशर पोस्टमार्टम केंद्र पहुंचे और परिवारों को धैर्य बंधाया। इंस्पेक्टर क्वार्सी विनोद कुमार के अनुसार दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिवारों को सौंप दिए गए हैं। प्रथमदृष्टया बंद कार के पानी में डूबने के कारण दम घुटने और पानी में डूबने से मौत होना माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed