फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Car collides with a stone slab with the last message of Sir Syed

AMU: सर सैयद अहमद खान के आखिरी पैगाम लिखे शिलापट्ट से टकराई कार, मुकदमा दर्ज

Tue, 17 Sep 2024 04:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 17 Sep 2024 04:04 PM IST
सार

कुछ युवक रात में अपने एक दोस्त की बर्थ डे पार्टी में शामिल होने गए थे। देर रात सभी वापस कॉलेज जा रहे थे। तभी कार बाबे सैयद गेट से जैसे ही डक पांड पर पहुंची, वह अनियंत्रित होकर सर सैयद अहमद खान का अंतिम पैगाम लिखे शिलापट्ट से टकरा गई।

विज्ञापन
Car collides with a stone slab with the last message of Sir Syed
कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त शिलापट्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

एएमयू के डक पांड पर 14 सितंबर देर रात एक अनियंत्रित कार एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खान का पैगाम लिखे शिलापट्ट से टकरा गई, जिससे शिलापट्ट क्षतिग्रस्त हो गया था। मामले में एएमयू प्रॉक्टर की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


घटना 14 सितंबर रात करीब 01:15 की है। कार में सवार कुछ युवक जो एसीएन कॉलेज में बीयूएमएस की पढ़ाई कर रहे हैं। रात में अपने एक दोस्त की बर्थ डे पार्टी में शामिल होने गए थे। देर रात सभी लाल डिग्गी स्थित कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर की ओर से वापस कॉलेज जा रहे थे। तभी कार बाबे सैयद गेट से जैसे ही डक पांड पर पहुंची, वह अनियंत्रित होकर एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खान का अंतिम पैगाम लिखे शिलापट्ट से टकरा गई। जिससे शिलापट्ट क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन


इसी बीच एएमयू के सुरक्षा कर्मियों ने कार सवार युवकों को पकड़ लिया। जिन्हें पहले प्रॉक्टर कार्यालय लाया गया। जहां उनसे कड़ी पूछताछ की गई। फिर सिविल लाइंस पुलिस को बुला लिया गया। इस मामले में एएमयू के प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली की ओर से थाने में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कार सवार युवकों का रात में ही मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें नशे की पुष्टि नहीं हुई है। पूछताछ में पता चला है कि युवक बर्थ डे पार्टी मनाकर वापस आ रहे थे। तभी कार के शीशे पर धुंध को साफ करने के दौरान कार अनियंत्रित होकर शिलापट्ट से टकरा गई ।


टूटे शिलापट्ट पर सर सैयद अहमद खान का आखिरी पैगाम उकेरा गया था । अब उसकी जगह संगमरमर का नया शिलापट्ट लगाया जाएगा। जिसमें सर सैयद अहमद खान का पैगाम होगा।- प्रो. वसीम अली, प्रॉक्टर एएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed