{"_id":"667b4a44f3d3966f40082fb4","slug":"car-collided-with-bike-three-youths-died-aligarh-news-c-2-1-ali1010-420982-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कार ने बाइक में टक्कर मारी, तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कार ने बाइक में टक्कर मारी, तीन युवकों की मौत
Wed, 26 Jun 2024 04:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
खैर-सोमना मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक तेज कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार छोड़कर चालक व उसमें सवार लोग भाग निकले। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
गौतमबुद्धनगर जिले के थाना दादरी के गांव घोड़ी निवासी 20 वर्षीय अंकित पुत्र राकेश की गभाना तहसील के गांव हीरापुर में ननिहाल है। मंगलवार की सुबह चार बजे अंकित अपने दोस्त 20 वर्षीय मोहित पुत्र नरेश निवासी घोड़ी व 19 वर्षीय लीले उर्फ विष्णु पुत्र संजय निवासी विसाडा, थाना जार्चा गौतमबुद्धनगर के साथ बाइक से सोमना से खैर की ओर जा रहे थे।
ऐंचना-बरका के बीच खैर की ओर से जा रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक व कार सवार दूर गड्ढे में जा गिरे। उठते ही कार सवार वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर इंस्पेक्टर खैर दिनेश कुमार सिसौदिया पुलिस कर्मियों सहित मौके पर पहुंच गए। हादसे में मोहित व लीले उर्फ विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर हालत में अंकित को जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। दोपहर के बाद तीनों की शिनाख्त हो सकी।
खबर पाकर परिवार वाले रोते-बिलखते हुए अलीगढ़ पहुंच गए। कोतवाली पुलिस के अनुसार अंकित और उसके साथी अपनी ननिहाल भी नहीं गए थे। इतनी सुबह वह कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे? यह बात उनके परिजन भी नहीं बता पाए। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उसके मालिक की तलाश की जा रही है।