फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Car caught fire, saved life by jumping

Aligarh News: कार में लगी आग, कूदकर बचाई जान

Wed, 11 Oct 2023 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 11 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Car caught fire, saved life by jumping
टप्पल कस्बे में यमुना एक्सप्रेस वे के समीप पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाते समय ईको कार में अचानक आग लग गई। इससे कार में बैठे लोगों सहित पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। कार सवार लोग कूदकर दूर भागे।
विज्ञापन




यह हादसा सोमवार की शाम हुआ। महेश पुत्र रामचंद निवासी नई दिल्ली अपने परिजनों के साथ मथुरा से दिल्ली जा रहे थे। कार में पेट्रोल भरवाने के लिए वह यमुना एक्सप्रेस वे के कट से नीचे उतरे। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते समय उनकी कार में अचानक आग लग गई। इस पर कार में बैठे पांच लोगों के अलावा दो बच्चों ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन




पेट्रोल पंप के कर्मियों ने तत्काल धक्का देकर पेट्रोल पंप से बाहर किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर दमकल की टीम पहुंच गई, लेकिन दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही कार जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed