फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cantor reflex tire exploded , killing four

टायर फटने से कैंटर पलटा,चार की मौत

Fri, 23 Oct 2015 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़/जेवर
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़/जेवर Updated Fri, 23 Oct 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते राजस्थान के धौलपुर से दिल्ली फूल बेचने जा रहे मालियों का कैंटर जेवर टोल प्लाजा से पहले टप्पल क्षेत्र में पलट गया। रफ्तार अधिक होने से कैंटर पहले डिवाइडर से टकराया फिर पलटते हुए रेलिंग से टकरा गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 21 लोग घायल हो गए। घायलों को जेवर टोल चौकी पुलिस ने कैलाश अस्पताल की एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया है। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, धौलपुर राजस्थान से 40 माली बृहस्पतिवार रात कैंटर में फूल भरकर दिल्ली बेचने के लिए जा रहे थे। आगरा से यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए रात करीब बारह बजे कैंटर जैसे ही जेवर टोल प्लाजा के पास स्यारौल गांव के समीप पहुंचा कैंटर का टायर फट गया। इसके बाद कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आए ग्रामीणों ने कैलाश अस्पताल व जेवर टोल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद 25 घायलों को एंबुलेंस की मदद से जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान गंगाराम (35), विजेंद्र (32) व दीवान सिंह (36) व वीरी सिंह (35) ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं, कृष्णा, रघुवीर, रामदयाल, गुलाब सिंह, चंद्रकांत, कैलाशी, वीरा, रतन सिंह, निहाल सिंह, प्रशांत, सुरेश, जारसिंह, सोरन, गोपीचंद, रामेश्वर, मलखान सिंह, अवकेश, मुन्ना करन सिंह व एक अज्ञात सभी निवासी सोनाकापुरा मालोनी धौलपुर राजस्थान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कैलाश अस्पताल के चिक्तिसा अधीक्षक डॉ. एके सिंह ने बताया कि करन सिंह, सोरन व मुन्ना की हालत नाजुक है। एसओ टप्पल राजवीर सिंह के अनुसार दुर्घटना रात ढाई बजे के आसपास हुई। चूंकि जेवर टोल व चौकी नजदीक थी। इसलिए वहीं से राहत कार्य शुरू कर घायलों को भेज दिया गया। सूचना पर जब तक हम पहुंचे। तब तक सभी घायल जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed