फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Canter collides with bike, innocent child dies

Aligarh Accident: कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम की मौत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

Fri, 07 Nov 2025 06:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 07 Nov 2025 06:20 PM IST
सार

पति-पत्नी, बेटा और भतीजी एक बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से मां की गोद से मासूम सड़क पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । 

विज्ञापन
Canter collides with bike, innocent child dies
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के रोरावर थाना अंतर्गत दिल्ली-कानपुर हाईवे स्थित गांव कैशोपुर जोफरी मोड़ पर कैंटर के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। मासूम मां की गोद से उछलकर सड़क पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में पिता, मां और भतीजी गंभीर घायल हो गए। कैंटर चालक को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार लोधा के गांव कैशोपुर जाफरी निवासी ऋषि पुत्र हरिशंकर अपनी पत्नी रिंकी और भतीजी मनीषा पुत्री प्रदीप ,बेटा विपिन को बाइक पर पीछे बैठा कर खेरेश्वर चौराहे से अपने घर जा रहे थे। दिल्ली-कानपुर हाईवे राजमार्ग पर कैशोपुर जाफरी मोड़ पर पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार कैंटर गाने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर बैठी महिला की गोद में बैठा उसका 11 माह का बेटा उछलकर सड़क पर गिर गया। अन्य सभी भी सड़क पर गिर गए।  सड़क पर गिरते ही चंद मिनट में मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में ऋषि की पत्नी रिंकी, भतीजी मनीषा उम्र 11 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। रोरावर थाने की पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में लेकर थाने में बंद कर दिया। कैंटर गाड़ी और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। परिवार के लोग रोरावर थाने पहुंचे। वहां से सभी जिला अस्पताल पहुंचे। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। रोरावर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया मृतक बच्चे के परिजनों की तरफ से थाने में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed