{"_id":"695b98a32924c4603c0618a6","slug":"canter-collided-with-the-truck-moving-ahead-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: कैंटर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा, चालक की मौत, एक्सीडेंट का वीडियो आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: कैंटर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा, चालक की मौत, एक्सीडेंट का वीडियो आया सामने
Mon, 05 Jan 2026 04:25 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 05 Jan 2026 04:25 PM IST
सार
हादसे के वक्त कैंटर के ठीक पीछे एक कार चल रही थी। कार में सवार युवक मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, तभी उनकी आंखों के सामने यह भयानक टक्कर हो गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : संवाद
विस्तार
टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर 4 जनवरी की रात करीब 11 बजे आगे चल रहे ट्रक में तेज रफ्तार कैंटर पीछे से जा घुसा। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। हादसे के समय पीछे चल रही कार सवार लोगों ने घटना का लाइव वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
विज्ञापन
घटना यमुना एक्सप्रेसवे के प्वाइंट संख्या 43 की है। कैंटर आगरा से नोएडा की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के अनुसार कैंटर की रफ्तार तेज थी। आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए कैंटर उसमें जा घुसी। हादसे में कैंटर की केबिन के परखचे उड़ गए। कैंटर चालक कन्हैया निवासी गांव कुंडरीया थाना परौर जिला शाहजहांपुर की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के समय कैंटर के ठीक पीछे एक कार चल रही थी। कार सवार युवक मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। वीडियो में वाहनो में टक्कर की आवाज और उसके बाद की स्थिति साफ नजर आ रही है। हादसे की खबर पर टप्पल थाना पुलिस और एक्सप्रेसवे अथॉरिटी की टीम पहुंच गई। टप्पल थाना प्रभारी शिव प्रसाद सिंह ने बताया कि मशक्कत कर क्षतिग्रस्त वाहन से चालक के शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन